facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Sons बेचेगी TCS के 2.3 करोड़ शेयर, 9,362 करोड़ रुपये जुटाने में मिलेगी मदद

Advertisement

इस महीने घरेलू बाजार में यह दूसरा प्रमुख ब्लॉक डील होगा। 13 मार्च को, ब्रिटिश अमेरिकन टोबैगो (BAT) ने 17,485 करोड़ रुपये जुटाने के लिए ITC में 3.5 प्रतिशत हिस्सा बेचा।

Last Updated- March 18, 2024 | 10:44 PM IST
Tata Sons IPO a moral and social imperative, says Shapoorji Pallonji group

टाटा संस ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में 0.65 प्रतिशत हिस्सेदारी खुले बाजार में बेचने की योजना बनाई है। समझौते के अनुसार, टाटा संस 4,001 रुपये के भाव पर 2.34 करोड़ शेयर बेचेगी। आधार कीमत टीसीएस के पिछले बंद भाव के मुकाबले 3.7 प्रतिशत कम है और इसी के हिसाब से टाटा संस 9,362 करोड़ रुपये जुटाने में सक्षम होगी।

इस महीने घरेलू बाजार में यह दूसरा प्रमुख ब्लॉक डील होगा। 13 मार्च को, ब्रिटिश अमेरिकन टोबैगो (बीएटी) ने 17,485 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईटीसी में 3.5 प्रतिशत हिस्सा बेचा।

जेपी मॉर्गन और सिटी नई शेयर बिक्री का प्रबंधन करने वाले दो निवेश बैंक हैं।

TCS का शेयर सोमवार को 1.8 प्रतिशत गिरकर 4,144 रुपये पर बंद हुआ और इस हिसाब से सॉफ्टवेयर निर्यात कंपनी का मूल्यांकन 15 लाख करोड़ रुपये रह गया। मौजूदा समय में, टाटा संस की टीसीएस में 72.38 प्रतिशत हिस्सेदारी है जिसका मूल्य 10.9 लाख करोड़ रुपये है।

दिसंबर में, टाटा संस ने अपने 17,000 करोड़ रुपये के पुनर्खरीद कार्यक्रम में टीसीएस के शेयर बेचकर कर करीब 12,300 करोड़ रुपये जुटाए थे। यह पुनर्खरीद 4,150 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से की गई थी। 2017 से अब तक टाटा संस ने पुनर्खरीद प्रक्रिया में शेयर देकर करीब 54,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

टीसीएस का शेयर पिछले एक साल में करीब 33 प्रतिशत चढ़ा है, जो निफ्टी-50 में आई 30 प्रतिशत की तेजी से कुछ अ​धिक है।

हाल में, टाटा संस उन ब्रोकरेज रिपोर्टों के बाद खबरों में रहा है कि होल्डिंग कंपनी को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की शर्तों का अनुपालन करने के लिए सितंबर 2025 तक सूचीबद्ध होना होगा।

एक प्रमुख निवेश कंपनी के तौर पर पंजीकृत टाटा संस को केंद्रीय बैंक द्वारा ‘अपर-लेयर’ गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के तौर पर वर्गीकृत किया गया है।

स्पार्क पीडब्ल्यूएम (पूर्व में स्पार्क फैमिली ऑफिस ऐंड इन्वेस्टमेंट एडवायजर्स) द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि सूचीबद्ध होने पर टाटा संस का बाजार मूल्यांकन 7 लाख करोड़ रुपये से 8 लाख करोड़ रुपये के बीच हो सकता है।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement