facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Steel का अगले तीन साल में ब्रिटिश प्लांट को कार्बन-मुक्त करने का लक्ष्य: CEO

Advertisement

Tata Steel कार्बन-मुक्तिकरण योजना के तहत ब्लास्ट फर्नेस (BF) विधि की जगह कम उत्सर्जन वाली इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (EAF) विधि को अपनाएंगी।

Last Updated- October 01, 2023 | 10:51 PM IST
Tata Steel MD & CEO T V Narendran

टाटा स्टील (Tata Steel) ने अगले तीन साल में अपने ब्रिटेन स्थित प्लांट को कार्बन-मुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ( (CEO) टी वी नरेंद्रन ने यह जानकारी दी।

ब्लास्ट फर्नेस (BF) विधि की जगह कंपनी अपनाएंगी इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (EAF) विधि

कंपनी ने कार्बन-मुक्तिकरण योजना के तहत ब्लास्ट फर्नेस (BF) विधि की जगह कम उत्सर्जन वाली इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (EAF) विधि को अपनाया जाएगा। भारतीय कंपनी टाटा स्टील, साउथ वेल्स के पोर्ट टालबोट में स्थित ब्रिटेन की सबसे बड़ी 30 लाख टन प्रति वर्ष (MTPA) क्षमता वाली इस्पात कंपनी की मालिक है। इसमें करीब 8,000 लोग काम करते हैं।

नरेंद्रन ने कहा, ‘‘मजदूर संघों के साथ बातचीत चल रही है। हमें कई अनुमतियों की भी आवश्यकता है। कुछ बुनियादी ढांचे का उन्नयन करना है। बहुत सारे काम करने की जरूरत है। इस पर काम पहले ही शुरू हो चुका है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले तीन साल में हम ये प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।’’

मशीनरी हासिल करने के लिए यूरोपीय आपूर्तिकर्ताओं से चल रही बात

उन्होंने कंपनी को कार्बन-मुक्त करने की योजना की समयसीमा के बारे में एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की। नरेंद्रन ने पहले कहा था कि ब्रिटेन सरकार की वित्तीय सहायता के बिना यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कंपनी नए प्लांट के लिए मशीनरी हासिल करने के संबंध में कुछ यूरोपीय आपूर्तिकर्ताओं से बात कर रही है।

Advertisement
First Published - October 1, 2023 | 2:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement