facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Tata Steel ने अक्षय खुल्लर को इंजीनियरिंग एवं प्रोजेक्ट का उपाध्यक्ष किया नियुक्त

टाटा स्टील के अनुसार, पीयूष गुप्ता अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के अलावा सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन (टीक्यूएम) कार्य का नेतृत्व करेंगे।

Last Updated- November 27, 2023 | 2:15 PM IST
Tata Steel
Representative Image

टाटा स्टील ने अक्षय खुल्लर को कंपनी का उपाध्यक्ष (इंजीनियरिंग एवं प्रोजेक्ट) नियुक्त करने की सोमवार को घोषणा की। टाटा स्टील ने पीयूष गुप्ता को कंपनी के समूह की रणनीतिक खरीद व आपूर्ति श्रृंखला ‘टीक्यूएम’ का फिर से उपाध्यक्ष नियुक्ति किया गया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘‘ वरिष्ठ प्रबंधन कार्मिक के लिए कंपनी की उत्तराधिकार योजना के संदर्भ में अक्षय खुल्लर को एक दिसंबर 2023 से इंजीनियरिंग व प्रोजेक्ट के उपाध्यक्ष (नामित) के तौर पर और एक फरवरी 2024 से इंजीनियरिंग व प्रोजेक्ट के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जा रहा है।’’ टाटा स्टील के अनुसार, पीयूष गुप्ता अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के अलावा सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन (टीक्यूएम) कार्य का नेतृत्व करेंगे।

गुप्ता वर्तमान में समूह के रणनीतिक खरीद व आपूर्ति श्रृंखला के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

गुप्ता को एक फरवरी 2024 से टीक्यूएम (समूह रणनीतिक खरीद व आपूर्ति श्रृंखला) के उपाध्यक्ष के रूप में फिर से नामित किया जाएगा। टाटा स्टील ने कंपनी के टीक्यूएम के उपाध्यक्ष अवनीश गुप्ता की सेवानिवृत्त होने की भी घोषणा की।

First Published - November 27, 2023 | 2:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट