facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Steel अपने ब्रिटिश प्लांट में निवेश की योजना को लेकर आशंकित

Advertisement

टाटा स्टील ने कहा कि वह आने वाले महीनों में पोर्ट टैलबोट संयंत्र में भारी-भरकम परिसंपत्तियों को बंद करने और पुनर्गठन कार्यक्रम की घोषणा पर कायम रहेगी।

Last Updated- June 11, 2024 | 4:10 PM IST
Tata Steel
Representative Image

इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने ब्रिटेन के पोर्ट टैलबोट में स्थित अपने संयंत्र में 1.25 अरब पाउंड का प्रस्तावित निवेश ब्रिटिश सरकार और विपक्ष के बीच नीतिगत मतभेदों की वजह से खटाई में पड़ने के बारे में आई खबरों पर चिंता जताई है।

पिछले साल सितंबर में टाटा स्टील और ब्रिटिश सरकार के बीच पोर्ट टैलबोट इस्पात संयंत्र में कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए 1.25 अरब पाउंड की संयुक्त निवेश योजना पर सहमति जताई गई थी। इस निवेश में से 50 करोड़ पाउंड की राशि ब्रिटिश सरकार को देनी है।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘हम ब्रिटिश मीडिया में आई उन खबरों को देखकर आशंकित हैं, जिनमें कहा गया है कि ब्रिटेन के इस्पात उद्योग में कई दशकों का सबसे बड़ा 1.25 अरब पाउंड का निवेश मौजूदा चुनावी प्रक्रिया के दौरान कंजर्वेटिव पार्टी और लेबर पार्टी के बीच उभरे नीतिगत मतभेदों के कारण खतरे में पड़ सकता है।’’

टाटा स्टील ने कहा कि वह आने वाले महीनों में पोर्ट टैलबोट संयंत्र में भारी-भरकम परिसंपत्तियों को बंद करने और पुनर्गठन कार्यक्रम की घोषणा पर कायम रहेगी। टाटा समूह की कंपनी टाटा स्टील ब्रिटेन के पोर्ट टैलबोट में 30 लाख टन प्रति वर्ष क्षमता वाली सबसे बड़ी ब्रिटिश इस्पात इकाई का संचालन करती है और करीब 8,000 लोगों को रोजगार देती है।

Advertisement
First Published - June 11, 2024 | 4:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement