facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दूसरी तिमाही के दौरान टाटा स्टील इंडिया का उत्पादन 7 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement

इस तिमाही के दौरान टाटा स्टील इंडिया की बिक्री 55.6 लाख टन रही। घरेलू बिक्री में तिमाही आधार पर 20 प्रतिशत और सालाना आधार पर 7 प्रतिशत का इजाफा हुआ

Last Updated- October 09, 2025 | 10:27 PM IST
Steel

टाटा स्टील इंडिया ने इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान कच्चे इस्पात के उत्पादन में पिछले साल के मुकाबले 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। मुख्य रूप से जमशेदपुर के ब्लास्ट फर्नेस की रीलाइनिंग पूरी होने के बाद परिचालन सामान्य हो जाने से यह बढ़ोतरी हुई।

कंपनी ने इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अं​तरिम उत्पादन और बिक्री के आंकड़ों का गुरुवार को ऐलान किया। कंपनी ने भारत में 56.7 लाख टन कच्चे इस्पात का उत्पादन किया। तिमाही आधार पर टाटा स्टील इंडिया का उत्पादन 8 प्रतिशत बढ़ा।

तिमाही के दौरान टाटा स्टील इंडिया की बिक्री 55.6 लाख टन रही। घरेलू बिक्री में तिमाही आधार पर 20 प्रतिशत और सालाना आधार पर 7 प्रतिशत का इजाफा हुआ। कंपनी ने इसका श्रेय सीजनल बारिश के बावजूद बेहतर उत्पादन और वि​भिन्न बाजार श्रे​णियों में स्थिर मांग को दिया।

घरेलू ब्रिकी की बात करें तो वाहन और विशेष उत्पादों वाले कारोबार की बिक्री 8 लाख टन रही। टाटा स्टील ने कहा कि वह नई इकाइयों और ग्राहक स्वीकृति के जरिये अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को लगातार मजबूत कर रही है।

कलिंगनगर में हाल में चालू की गई सतत गैल्वनाइजिंग लाइन को मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) से इकाई का अनुमोदन मिल गया है। नई कॉम्बी-मिल ने वा​णि​ज्यिक बिक्री शुरू कर दी है, जो वाहनों के खास अनुप्रयोगों के लिए विशेष बार और वायर रॉड पर केंद्रित है।

ब्रांडेड उत्पादों और खुदरा कारोबार की बिक्री 19 लाख टन पर रही। इसने तिमाही आधार पर अब तक का सबसे अच्छा वॉल्यूम दर्ज किया और यह वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के पिछले सबसे अच्छे वॉल्यूम से आगे निकल गई।

औद्योगिक उत्पादों और परियोजनाओं वाले कारोबार की बिक्री 19 लाख टन रही। यह इंजीनियरिंग और उपयोग के लिए तैयार समाधानों जैसे मूल्य वर्धक श्रे​णियों के प्रदर्शन के बल पर हुई। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का सकल व्यापारिक मूल्य 1,980 करोड़ रुपये रहा जो सालाना आधार पर तीन गुना से ज्यादा है।

Advertisement
First Published - October 9, 2025 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement