facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टाटा स्टील का मुनाफा 125% उछला; ITC होटल्स, फुजियामा पावर और पटेल इंजीनियरिंग को भी बंपर लाभ

Advertisement

टाटा स्टील का चौथी तिमाही का मुनाफा 125% बढ़कर ₹2,925.74 करोड़ रहा। ITC होटल्स, फुजियामा पावर और पटेल इंजीनियरिंग का लाभ भी तेजी से बढ़ा है

Last Updated- May 15, 2026 | 9:55 PM IST
Q4 Results
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

टाटा स्टील ने शुक्रवार को बताया कि वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 124.9 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,925.74 करोड़ रुपये हो गया। इसकी मुख्य वजह भारत में ज्यादा बिक्री और बेहतर उत्पाद मिश्रण के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में लागत कम करने की चरणबद्ध कोशिशें रहीं। पिछले साल इसी अवधि में, कंपनी का शुद्ध लाभ लगभग 1,300.81 करोड़ रुपये था।

चौथी तिमाही में, समेकित आधार पर परिचालन से राजस्व लगभग 63,270 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की मार्च तिमाही की तुलना में 12.5 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी शुद्ध लाभ के मामले में ब्लूमबर्ग के अनुमान की तुलना में पीछे रह गई। राजस्व का अनुमान लगभग 62,345 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर राजस्व लगभग 57,002.40 करोड़ रुपये रहा, जो 11 प्रतिशत ज्यादा है। शुद्ध लाभ करीब 2,688.70 करोड़ रुपये रहा, जो 8.8 प्रतिशत अ​धिक है।

टाटा स्टील के मुख्य कार्या​धिकारी और प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भू-आर्थिक अनिश्चितता काफी ज्यादा रही। आपूर्ति श्रृंखला में बाधाओं के साथ-साथ टैरिफ से जुड़ी व्यापारिक दिकक्तों ने भी वैश्विक इस्पात बाजारों को प्रभावित किया।

आईटीसी होटल्स का मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़ा

आईटीसी होटल्स का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 26 की जनवरी-मार्च तिमाही में 23.1 प्रतिशत बढ़कर 317.43 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 25 की समान तिमाही में 257.85 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

आईटीसी होटल्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 1,253.70 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 1,060.62 करोड़ रुपये थी। हालांकि, इस तिमाही में कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 895.35 करोड़ रुपये हो गया, जो 2024-25 की समान तिमाही में 749.81 करोड़ रुपये था।

आईटीसी होटल्स के निदेशक मंडल ने जूरी होटल्स ऐंड रिसॉर्ट्स में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयर खरीद समझौते को भी मंजूरी दे दी है। जूरी होटल्स ऐंड रिसॉर्ट्स केरल में‘द जूरी किंगमेकर्स, केरला रिजॉर्ट ऐंड स्पा’ का स्वामित्व और संचालन करती है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए प्रति शेयर 1 रुपये के लाभांश की भी सिफारिश की है।

फुजियामा पावर को हुआ दोगुने से भी ज्यादा लाभ

फुजियामा पावर सिस्टम्स का जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 106.3 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का पिछले वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 51.2 करोड़ रुपये था।

फुजियामा पावर सिस्टम्स ने शुक्रवार को बयान में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय बढ़कर 900.8 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 480.3 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 304.1 करोड़ रुपये हो गया जो 2024-25 के 156.3 करोड़ रुपये से अधिक है।

पटेल इंजीनियरिंग को दोगुने से ज्यादा नफा

पटेल इंजीनियरिंग का वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 71.49 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने 2024-25 की चौथी (जनवरी–मार्च) तिमाही में 32.80 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। पटेल इंजीनियरिंग ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का खर्च 1,498.3 करोड़ रुपये से घटकर 1,311.3 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, कुल आय भी सालाना आधार पर 1,637 करोड़ रुपये से कम होकर 1,456 करोड़ रुपये रह गई।

कंपनी ने अलग बयान में कहा कि समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में उसका शुद्ध लाभ 21.60 प्रतिशत बढ़कर 294.50 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 242.17 करोड़ रुपये था। कुल आय 5,259.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,268.5 करोड़ रुपये हो गई।

एसजेवीएन का घाटा कम होकर 118 करोड़ रु रहा

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एसजेवीएन का एकीकृत घाटा कम होकर 117.84 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने से घाटा कम हुआ है। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पिछले साल इसी अवधि में उसे 127.72 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस तिमाही के दौरान, कुल आय लगभग तीन गुना होकर 1,548.46 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 548.84 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 35 पैसे के अंतिम लाभांश की भी सिफारिश की है। एसजेवीएन में भारत सरकार की 55 प्रतिशत और हिमाचल प्रदेश सरकार की 26.85 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बाकी 18.15 प्रतिशत हिस्सेदारी लोगों के पास है।

Advertisement
First Published - May 15, 2026 | 9:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement