facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Steel plant steam leak: दो लोग आईसीयू में, 16 अस्पताल में भर्ती

Advertisement

हादसे में झुलसे 18 लोगों को कटक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और दो लोग अब भी आईसीयू में हैं।

Last Updated- June 14, 2023 | 2:33 PM IST
Tata Steel

ओडिशा के ढेंकनाल जिले में टाटा स्टील के मेरामंडली संयंत्र से दुर्घटनावश भाप रिसने की घटना में घायल दो लोग अब भी गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में जबकि 16 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

भाप रिसाव की घटना मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे संयंत्र में जांच कार्य के दौरान हुई और संयंत्र के कर्मी तथा इंजीनियर इसकी चपेट में आ गए। बयान में कहा गया है, ‘‘हादसे में झुलसे 18 लोगों को कटक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और दो लोग अब भी आईसीयू में हैं…। अन्य घायल व्यक्तियों की स्थिति स्थिर है और उन्हें लगातार उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल मुहैया कराई जा रही है।’’

टाटा स्टील ने एक बयान में कहा, ‘‘दुर्घटना स्थल पर घबराहट का गंभीर दौरा पड़ने की शिकायत के बाद शुरू में जिस व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, अब उसके स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर है और उसे जल्द अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।’’

ढेंकनाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ज्ञानरंजन माहपात्रा ने मंगलवार को कहा कि करीब 19 लोग घटना में घायल हुए थे। घायलों को तुरंत संयंत्र के अंदर स्थित ऑक्युपेशनल हेल्थ सेंटर में भर्ती किया गया और फिर उन्हें आगे के उपचार के लिए कटक भेजा गया।

Advertisement
First Published - June 14, 2023 | 2:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement