facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Steel Q4 रिजल्ट और डिविडेंड का ऐलान अगले हफ्ते, बोर्ड मीटिंग होगी इस तारीख को

Advertisement

कंपनी कर सकती है डिविडेंड का ऐलान, पिछली बार ₹3.60 प्रति शेयर दिया था

Last Updated- May 07, 2025 | 5:11 PM IST
Tata Steel

टाटा ग्रुप की बड़ी स्टील कंपनी Tata Steel अपने जनवरी-मार्च 2025 तिमाही (Q4FY25) के नतीजे अगले हफ्ते 12 मई को घोषित करेगी। इसके साथ ही कंपनी सालाना डिविडेंड की घोषणा भी कर सकती है। इस बारे में कंपनी ने 6 मई को स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि 12 मई, सोमवार को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होगी, जिसमें मार्च 2025 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के ऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड नतीजों पर चर्चा होगी और इन्हें मंजूरी दी जाएगी।

डिविडेंड की घोषणा की संभावना

इसी मीटिंग में बोर्ड डिविडेंड पर भी विचार कर सकता है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो निवेशकों को इस बार भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। पिछले साल 2024 में टाटा स्टील ने ₹3.60 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। 2022 में कंपनी ने ₹51 और 2021 में ₹25 का डिविडेंड दिया था।

Q3 में प्रॉफिट गिरा, रेवेन्यू भी थोड़ा घटा

टाटा स्टील ने दिसंबर 2024 तिमाही (Q3FY25) में ₹327 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया था, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹513 करोड़ से 36% कम था। रेवेन्यू भी घटकर ₹53,648 करोड़ रहा, जो एक साल पहले ₹55,312 करोड़ था। 7 मई को BSE पर टाटा स्टील का शेयर ₹146.30 पर बंद हुआ, जो पिछले दिन से 1.32% ज़्यादा है।

Advertisement
First Published - May 7, 2025 | 5:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement