facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Steel की वित्तीय पैकेज पर ब्रिटेन सरकार से वार्ता अब भी जारी: सीईओ टी वी नरेंद्रन

Advertisement
Last Updated- April 16, 2023 | 9:46 PM IST
Tata Steel CEO T V Narendran

टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टी वी नरेंद्रन ने कहा है कि वित्तीय पैकेज के लिए ब्रिटेन सरकार के साथ वार्ता अब भी चल रही है। नरेंद्रन ब्रिटेन से कारोबार से बाहर होने संबंधी एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

दिल्ली में एक कार्यक्रम से इतर उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, “ब्रिटेन सरकार से टाटा स्टील अभी भी आग्रह कर रही है।” उन्होंने कहा कि आग्रह पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है। टाटा स्टील का मुख्यालय भारत में है और वह ब्रिटेन के साउथ वेल्स स्थित पोर्ट तालबोट में देश के सबसे बड़े कारखाने की मालिक है। ब्रिटेन में टाटा स्टील के करीब 8,000 कर्मी कार्यरत हैं।

कंपनी ने अपने कार्बन कम करने के कार्यक्रमों के लिए ब्रिटेन सरकार से 1.5 अरब पाउंड की मांग की है। हालांकि इसी वर्ष ब्रिटिश सरकार ने एक दूसरा प्रस्ताव दिया था, जो कंपनी की अपेक्षाओं से बहुत कम था। नरेंद्रन ने पीटीआई-भाषा से कहा कि टाटा स्टील सरकार के सहयोग के बिना यहां अपना भविष्य नहीं देख सकती।

Advertisement
First Published - April 16, 2023 | 2:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement