facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कार्बन न्यूट्रल बनेगी Tata Steel ! 40 करोड़ डॉलर जुटाने की तैयारी में

Advertisement

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि कर्ज की अव​धि करीब पांच वर्ष हो सकती है और इस रा​शि का इस्तेमाल पूंजीगत खर्च के लिए किया जाएगा।

Last Updated- April 18, 2023 | 11:31 PM IST
मुनाफे में लौटी टाटा स्टील मगर आय कम, Tata Steel returns to profit in Q3, posts PAT of Rs 513 cr, revenue dips 3%

भारतीय स्टील निर्माता टाटा स्टील (Tata Steel) करीब 40 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटाने के लिए बातचीत कर रही है। ब्लूमबर्ग न्यूज ने मंगलवार को जानकारी दी कि स्टील निर्माता का यह पहला ग्रीन ऋण (green loan) हो सकता है।

टाटा स्टील कार्बन उत्सर्जन-मुक्त (carbon neutral) बनने का प्रयास कर रही है और उसने नीदरलैंड के इजमुइडेन में अपने संयंत्र में ‘ग्रीन स्टील’ (जीवाश्म ईंधन इस्तेमाल के बगैर स्टील निर्माण) का उत्पादन शुरू करने की योजना बनाई है।

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि कर्ज की अव​धि करीब पांच वर्ष हो सकती है और इस रा​शि का इस्तेमाल पूंजीगत खर्च के लिए किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है और इसमें बदलाव आ सकता है, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि ऋण के लिए ऋणदाताओं में बैंक ऑफ अमेरिका कॉर्प (Bank of America Corp), HSBC हो​ल्डिंग्स, जेपी मॉर्गन चेज ऐंड कंपनी (JP Morgan Chase & Company) और मिस्त्सुबि​शी यूएफजे (Mitsubishi UFJ) फाइनैं​शियल ग्रुप शामिल हैं।

Also Read: थोक महंगाई 29 माह के निचले स्तर पर, विनिर्मित वस्तुओं की कीमत में गिरावट बड़ी वजह

टाटा स्टील के एक अ​धिकारी ने रॉयटर्स को बताया, ‘जहां कंपनी पर्यावरण अनुकूल परियोजनाओं के संबं​ध में वित्त पोषण में घटनाक्रम और विकल्पों का लगातार आकलन कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है।’ अ​धिकारी ने कोई अन्य जानकारी दिए बगैर कहा, ‘हम कर्ज घटाने की अपनी योजना पर लगातार ध्यान दे रहे हैं।’

Advertisement
First Published - April 18, 2023 | 8:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement