facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TATA Steel करेगी 1,600 नौकरियों की कटौती

Advertisement

कटौती करने की योजना का आज ऐलान किया, क्योंकि आर्थिक अनिश्चितता के बीच वह बढ़ती लागतों से जूझ रही है।

Last Updated- April 09, 2025 | 11:30 PM IST
मुनाफे में लौटी टाटा स्टील मगर आय कम, Tata Steel returns to profit in Q3, posts PAT of Rs 513 cr, revenue dips 3%

टाटा स्टील ने बदलाव के कार्यक्रम के तहत नीदरलैंड में 1,600 नौकरियों में कटौती करने की योजना का आज ऐलान किया, क्योंकि आर्थिक अनिश्चितता के बीच वह बढ़ती लागतों से जूझ रही है। टाटा स्टील नीदरलैंड के परिचालन पर वित्त वर्ष 24 में एक ब्लास्ट फर्नेस की रीलाइनिंग में देरी की वजह से असर पड़ा था। वित्त वर्ष 25 में लिक्विड स्टील की उत्पादन क्षमता करीब 67.5 लाख टन प्रति वर्ष थी।

टाटा स्टील ने बयान में कहा कि भू-राजनीतिक घटनाक्रमों, व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला में अड़चनों और ऊर्जा की बढ़ती लागतों के कारण यूरोप में चुनौतीपूर्ण मांग की स्थिति ने परिचालन लागत और वित्तीय प्रदर्शन को प्रभावित किया है। कंपनी ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि उसका नीदरलैंड का परिचालन यूरोप में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी, कामयाब और कुशल बनने की अपनी क्षमता हासिल करे।

कंपनी ने कहा कि यह लक्ष्य हासिल करने के लिए टाटा स्टील नीदरलैंड (टीएसएन) ने उत्पादन क्षमता को अधिकतम करने, निश्चित लागत कम करने तथा उत्पाद मिश्रण और मार्जिन को सुव्यवस्थित करने के बहुआयामी दृष्टिकोण पर आधारित व्यापक परिवर्तन कार्यक्रम अपनाया है।
इस पुनर्गठन से प्रबंधन और सहायक कार्य संबंधी 1,600 भूमिकाओं के खत्म होने की आशंका है। यूरोप में टीएसएन के कुल कार्यबल तकरीबन 12,000 कर्मचारी हैं, जिनमें से 9,000 इज्मुइडेन कार्यस्थल पर हैं। टाटा स्टील ने आज इस बदलाव योजना के लिए केंद्रीय कार्य परिषद को सलाह के लिए अनुरोध पेश किया है और श्रमिक संगठनों को सूचित कर दिया गया है।

Advertisement
First Published - April 9, 2025 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement