facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लीथियम और अन्य धातुओं में अवसर तलाशेगी Tata Steel

Advertisement

अप्रैल में, टाटा स्टील ने कंसल्टेंट इंजीनियरिंग दिग्गज एमएन दस्तूर ऐंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के साथ व्यावसायिक सहयोग समझौता किया था।

Last Updated- July 16, 2023 | 10:40 PM IST
मुनाफे में लौटी टाटा स्टील मगर आय कम, Tata Steel returns to profit in Q3, posts PAT of Rs 513 cr, revenue dips 3%

टाटा स्टील (Tata Steel) अपने नैचुरल रिसोर्सेज डिवीजन के जरिये बैटरी से जुड़ी धातुओं के सेगमेंट में अवसर तलाशेगी। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि इसमें लीथियम भी शामिल है।

नैचुरल रिसोर्सेज डिवीजन ने कई दशकों से निजी खनन संबंधित सेवाओं में मदद प्रदान कराने के लिए परिचालन किया है। वर्ष 2021 में, इस डिवीजन ने टाटा स्टील इंडस्ट्रियल कंसल्टिंग के जरिये खनन क्षेत्र में अन्य कंपनियों को वाणिज्यिक सेवाएं मुहैया करानी शुरू की थीं। कंपनी के अधिकारी के अनुसार यह इकाई अब बैटरी मिनरल्स में अन्वेषण एजेंसी के रूप में भागीदारी पर विचार कर सकती है।

टाटा स्टील के अधिकारी ने लीथियम और अन्य संबंधित धातुओं में अवसर के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा, ‘हां, यदि विभिन्न बैटरी धातुओं के संसाधन तलाशने के लिए आर्थिक रूप से व्यवहार्य अवसर मिलते हैं तो अपने भागीदारों के साथ एक अन्वेषण एजेंसी के तौर पर इस संबंध में विचार करेंगे।’

अप्रैल में, टाटा स्टील ने कंसल्टेंट इंजीनियरिंग दिग्गज एमएन दस्तूर ऐंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के साथ व्यावसायिक सहयोग समझौता किया था।

कंपनी ने अप्रैल में की गई अपनी घोषणा में कहा, ‘एमएन दस्तूर ऐंड कंपनी के साथ यह समझौता खासकर खनन इन्फ्रास्ट्रक्चर नियोजन और व्यवहार्य रिपोर्ट तैयार करने के क्षेत्र में हमारी क्षमताओं को मजबूत बनाएगा।’

टाटा समूह ने जून में भी 20 गीगावॉट घंटे की शुरुआती निर्माण क्षमता के लिए करीब 13,000 करोड़ रुपये के निवेश से लीथियम-आयन बैटरी संयंत्र लगाने के लिए गुजरात राज्य सरकार के साथ समझौता किया।

मौजूदा समय में भारत में लीथियम का कोई चालू घरेलू स्रोत नहीं है और वह लीथियम-आयन बैटरी जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर करता है। फरवरी में, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के सलाल-हैमाना एरिया में 59 लाख टन लीथियम इन्फर्ड रिसोर्स (जी 3) की स्थापना की।

इस्पात निर्माता का नैचुरल रिसोर्सेज डिवीजन खनन मंत्रालय द्वारा नॉटीफायड प्राइवेट एक्सप्लोरेशन एजेंसीज (एनपीईए) के तौर पर सूचीबद्ध 14 कंपनियों में शामिल है।

Advertisement
First Published - July 16, 2023 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement