facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Steel की 7 सब्सिडियरी का विलय अगले वित्त वर्ष मे होने की उम्मीदः CEO

Advertisement
Last Updated- February 12, 2023 | 11:52 AM IST
मुनाफे में लौटी टाटा स्टील मगर आय कम, Tata Steel returns to profit in Q3, posts PAT of Rs 513 cr, revenue dips 3%

स्टील उत्पादक कंपनी टाटा स्टील (TATA Steel) की सात अनुषंगी कंपनियों (subsidiary companies) का विलय अगले वित्त वर्ष में पूरा हो जाने की उम्मीद है।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में इस विलय प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।

कंपनी के भीतर अधिक तालमेल होने और लागत घटाने की मंशा से यह विलय किया जा रहा है। टाटा स्टील के निदेशक मंडल ने सितंबर 2022 में इसकी छह अनुषंगियों का कंपनी में विलय करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी थी। बाद में इस प्रक्रिया में अंगुल एनर्जी नाम की एक और अनुषंगी को जोड़ दिया गया है। हालांकि नरेंद्रन ने कहा कि विलय प्रक्रिया का पूरा होना नियामकीय मंजूरियों पर भी निर्भर करेगा।

इसके लिए एनसीएलटी की भी मंजूरी लेनी होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि वित्त वर्ष 2023-24 में इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। अंगुल एनर्जी के अलावा इस प्रक्रिया में टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स, द टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया, टाटा मेटालिक्स, टीआरएफ, इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट्स, टाटा स्टील माइनिंग और एसएंडटी माइनिंग कंपनी शामिल हैं।

हाल ही में अधिग्रहीत एनआईएनएल का भी टाटा स्टील में विलय किए जाने की योजना के बारे में पूछे जाने पर नरेंद्रन ने कहा, “सरकार के साथ हुए खरीद समझौते के अनुरूप कंपनी इस इकाई को तीन साल तक एक अलग इकाई के तौर पर ही संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उसके बाद हम इस बारे में कोई फैसला करेंगे।”

Advertisement
First Published - February 12, 2023 | 11:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement