facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Technologies Q1FY25 results: कंपनी का नेट प्रॉफिट 15 प्रतिशत घटकर 162.03 करोड़ रुपये

Advertisement

Tata Technologies Q1FY25 results: कंपनी ने कहा कि उसका कुल खर्च जून तिमाही में बढ़कर 1,072.33 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,035.42 करोड़ रुपये था।

Last Updated- July 18, 2024 | 6:14 PM IST
Tata Technologies q3 results

Tata Technologies Q1FY25 results: वैश्विक इंजीनियरिंग और उत्पाद विकास डिजिटल सेवा कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष (2024-25) की अप्रैल-जून तिमाही में 15.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 162.03 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि शुद्ध लाभ में यह गिरावट अधिक खर्चों के कारण हुई है।

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 191.53 करोड़ रुपये था। टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जून तिमाही में उसकी एकीकृत परिचालन आमदनी 1,268.97 करोड़ रुपये रही है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,257.53 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि उसका कुल खर्च जून तिमाही में बढ़कर 1,072.33 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,035.42 करोड़ रुपये था।

Also read: Vedanta के QIP को 8,000 करोड़ रुपये की पेशकश पर 23,000 करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं

टाटा टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक वारेन हैरिस ने कहा, “समूचे बाजार की स्थिति अनुकूल बनी हुई है क्योंकि विनिर्माण क्षेत्र सॉफ्टवेयर-परिभाषित उत्पादों और सेवाओं, और स्मार्ट विनिर्माण में चल रहे निवेश के माध्यम से खुद को भविष्य के लिए तैयार कर रहा है।” उन्होंने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि चालू तिमाही से उसके सेवा कारोबार की क्रमिक राजस्व वृद्धि में तेजी आएगी।

Advertisement
First Published - July 18, 2024 | 6:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement