facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Trusts: कार्यकाल खत्म होने से पहले वेणु श्रीनिवासन बने आजीवन ट्रस्टी, अब मेहली मिस्त्री पर टिकी निगाहें

Advertisement

Tata Trusts: ट्रस्ट का अगला अहम फैसला मेहली मिस्त्री से जुड़ा हो सकता है। उनका कार्यकाल 28 अक्टूबर 2025 को खत्म होगा।

Last Updated- October 22, 2025 | 12:40 PM IST
Tata Group

Tata Trusts: उद्योगपति वेणु श्रीनिवासन को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (एसडीटीटी) में दोबारा आजीवन ट्रस्टी बनाया गया है। उनका तीन साल का कार्यकाल खत्म होने से एक दिन पहले यह फैसला लिया गया। बुधवार सुबह ट्रस्ट के सभी ट्रस्टीज ने सर्वसम्मति से इस निर्णय को मंजूरी दी। सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय सर्वसम्मति से पारित हुआ।

श्रीनिवासन का मौजूदा कार्यकाल 23 अक्टूबर 2025 को समाप्त होना था। उनकी फिर से नियुक्ति के साथ अब वे आजीवन ट्रस्टी बन गए हैं। इससे टाटा समूह के सबसे प्रभावशाली परोपकारी ट्रस्टों में उनकी स्थिति और मजबूत हो गई है।

मेहली मिस्त्री की पुनर्नियुक्ति अगली

ट्रस्ट का अगला अहम फैसला मेहली मिस्त्री से जुड़ा हो सकता है। उनका कार्यकाल 28 अक्टूबर 2025 को खत्म होगा। वे सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट दोनों में ट्रस्टी हैं। ये दोनों ट्रस्ट टाटा संस में बहुमत हिस्सेदारी रखते हैं। ट्रस्टीज ने रतन टाटा के निधन के कुछ समय बाद आजीवन ट्रस्टीशिप की योजना को मंजूरी दी थी। हालांकि, इस प्रस्ताव की व्याख्या को लेकर बोर्ड के भीतर मतभेद उभर आए हैं।

सरकार को करना पड़ा हस्तक्षेप

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब केंद्र ने टाटा ट्रस्ट्स के भीतर चल रहे मतभेदों को सुलझाने और टाटा समूह में अस्थिरता को रोकने के लिए हस्तक्षेप किया है। हाल ही में टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शाह के नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। इस बैठक में शासन से जुड़ी चुनौतियों और उत्तराधिकार के मुद्दों पर चर्चा हुई।

टाटा संस की संभावित लिस्टिंग से जटिल हुआ मामला

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर 2022 में जारी किए गए अपने स्केल-आधारित नियामक ढांचे के तहत टाटा संस को 30 सितंबर 2025 तक लिस्ट लिस्टेड होने का निर्देश दिया था। तीन साल की यह समयसीमा अब समाप्त हो चुकी है।

टाटा ट्रस्ट्स के पास टाटा संस में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वह स्वयं कंपनी अब तक निजी स्वरूप बनाए रखना चाहती रही है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार संगठन के भीतर अब कुछ लोग इस रुख पर पुनर्विचार कर रहे हैं। इस बीच, शापूरजी पल्लोनजी समूह ने फिर से पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। उसके पास टाटा संस में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी है। समूह का कहना है कि लिस्टिंग से शेयरधारकों के मूल्य में बढ़ोतरी होगी।

Advertisement
First Published - October 22, 2025 | 12:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement