facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

iPhone मैन्युफैक्चरिंग में Tata का और बढ़ेगा दबदबा; Pegatron की आईफोन फैक्ट्री में 60% हिस्सेदारी खरीदी

Advertisement

टाटा का पेगाट्रॉन प्लांट, जिसमें लगभग 10,000 कर्मचारी हैं और सालाना 50 लाख आईफोन बनते हैं, भारत में टाटा की तीसरी iPhone फैक्ट्री होगी।

Last Updated- November 17, 2024 | 4:07 PM IST
Tata and iPhone

टाटा ग्रुप की कंपनी, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) ने ताइवान की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी पेगाट्रॉन (Pegatron) के भारत में स्थित एकमात्र iPhone प्लांट में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने पर सहमति जताई है। इस डील के तहत, दोनों कंपनियां आपस में मिलकर एक नया ज्वाइंट वेंचर बनाएगी, जिससे टाटा की Apple सप्लायर के रूप में स्थिति और मजबूत होगी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में दो सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।

रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पिछले सप्ताह आंतरिक रूप से घोषित इस डील के तहत, टाटा 60 प्रतिशत हिस्सेदारी रखेगी और ज्वाइंट वेंचर के तहत दैनिक संचालन (daily operations) का जिम्मा संभालेगी, जबकि पेगाट्रॉन शेष हिस्सेदारी रखेगी और तकनीकी सहायता (technical support) प्रदान करेगी। हालांकि सूत्रों ने इस डील की रकम का खुलासा नहीं किया।

टाटा ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जबकि Apple और पेगाट्रॉन ने रविवार को रॉयटर्स के सवालों का जवाब नहीं दिया।

रॉयटर्स ने अप्रैल में सबसे पहले खबर दी थी कि पेगाट्रॉन को Apple का समर्थन प्राप्त है और वह अपनी भारत में स्थित एकमात्र iPhone फैक्ट्री टाटा को बेचने के लिए अंतिम दौर की बाताचीत कर रही थी। यह ताइवान की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का Apple के साथ की गई पार्टनरशिप से अपने कदम पीछे खींचने की ताजा  कवायद है।

चीन और अमेरिका के बीच भू-राजनीतिक तनाव के बीच Apple चीन से परे अपनी सप्लाई चेन में विविधता लाने पर विचार कर रहा है। भारत में टाटा के लिए, चेन्नई स्थित पेगाट्रॉन प्लांट उसके iPhone की मैन्युफैक्चरिंग योजनाओं को मजबूत करेगा।

टाटा, भारत के सबसे बड़े कारोबारी घरानों में से एक है और iPhone की मैन्युफैक्चरिंग में तेजी से विस्तार कर रहा है। वह भारत में संचालित एकमात्र अन्य iPhone कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर, फॉक्सकॉन (Foxconn) को टक्कर दे रहा है।

Also read: Capital Expenditure: वित्त वर्ष 24 में भारतीय कंपनियों का पूंजीगत व्यय धीमा पड़ा

रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में पहले सूत्र के हवाले से बताया कि इस डील के समापन की घोषणा शुक्रवार को iPhone प्लांट में आंतरिक रूप से की गई थी। वहीं, दूसरे सूत्र ने कहा कि दोनों कंपनियां आने वाले दिनों में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की मंजूरी हासिल करने के लिए आवेदन करने की योजना बना रही हैं।

टाटा पहले से ही कर्नाटक में एक iPhone असेंबली प्लांट संचालित कर रही है, जिसे उसने पिछले साल ताइवान की विस्ट्रॉन (Wistron) से अधिग्रहित किया था। वह तमिलनाडु के होसुर में एक और फैक्ट्री बना रही है, जहां उसका एक iPhone कंपोनेंट प्लांट भी है, जहां सितंबर में आग लगने की घटना हुई थी।

विश्लेषकों का अनुमान है कि भारत इस साल कुल iPhone शिपमेंट में 20-25 प्रतिशत का योगदान देगा, जो पिछले साल 12-14 प्रतिशत था।

टाटा का पेगाट्रॉन प्लांट, जिसमें लगभग 10,000 कर्मचारी हैं और सालाना 50 लाख आईफोन बनते हैं, भारत में टाटा की तीसरी iPhone फैक्ट्री होगी।

Advertisement
First Published - November 17, 2024 | 4:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement