facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्किल वाले ऑनलाइन गेम पर घट सकता है टैक्स, जानें क्या विचार कर रहा वित्त मंत्रालय

Advertisement
Last Updated- April 27, 2023 | 4:46 PM IST
Online gaming rules

वित्त मंत्रालय ऑनलाइन गेमिंग (Online Gaming) को कौशल यानी स्किल और किस्मत के खेल की श्रेणियों में वर्गीकृत करने और अलग-अलग दर से माल एवं सेवा कर (GST) लगाने पर विचार कर रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ऐसे ऑनलाइन गेम जहां जीत-हार का फैसला किसी निश्चित परिणाम पर निर्भर है या उसकी प्रकृति सट्टेबाजी या जुए की है, वहां 28 प्रतिशत की दर से GST लगेगा।

कौशल वाले ऑनलाइन गेम पर 18 प्रतिशत से कम टैक्स लगाया जा सकता है। ऑनलाइन गेमिंग पर टैक्स लगाने के बारे में अंतिम फैसला GST परिषद मई या जून में होने वाली अपनी अगली बैठक में करेगी।

अधिकारी ने यहां संवाददाताओं से कहा, “सभी ऑनलाइन गेम किस्मत पर आधारित नहीं हैं, या सट्टेबाजी या जुए की प्रकृति के नहीं हैं। वित्त मंत्रालय परिषद के समक्ष अपनी राय रखेगा।”

उन्होंने कहा कि कौशल आधारित और किस्मत पर आधारित खेल के बीच अंतर करना होगा। इस समय ऑनलाइन गेमिंग पर 18 प्रतिशत GST लगता है। टैक्स ऑनलाइन गेमिंग पोर्टल द्वारा लिए जाने वाले कुल शुल्क पर लगाया जाता है।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की अध्यक्षता वाले मंत्रियों के ग्रुप ने पिछले साल दिसंबर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ऑनलाइन गेमिंग पर GST को लेकर एक रिपोर्ट सौंपी थी। हालांकि, इस बारे में अंतिम फैसला GST परिषद को लेना है।

Advertisement
First Published - April 27, 2023 | 4:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement