facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

एशियन पेंट्स को 13.83 करोड़ का कर नोटिस

Advertisement

एशियन पेंट्स ने कहा, ‘कंपनी के पास गुण-दोष के आधार पर एक मजबूत मामला है।

Last Updated- January 01, 2024 | 11:05 PM IST
Asian Paints share price

एशियन पेंट्स को 13.83 करोड़ रुपये की जीएसटी मांग और 1.38 करोड़ रुपये के जुर्माने को लेकर नोटिस मिला है। पेंट बनाने वाली कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि चेन्नई स्थित राज्य कर के उपायुक्त की तरफ से यह मांग नोटिस 2017-18 के लिए इनपुट कर क्रेडिट में विसंगति को लेकर मिला है।

एशियन पेंट्स ने कहा, ‘कंपनी के पास गुण-दोष के आधार पर एक मजबूत मामला है। वह निर्धारित समयसीमा के भीतर उक्त आदेश में सुधार और/ या उसके खिलाफ अपील दायर करेगी।’ उसने कहा कि कंपनी ने जो भी बिक्री की, उस पर लागू कर का भुगतान कर दिया है।

उसने आईटीसी (इनपुट कर क्रेडिट) का लाभ उठाने के लिए निर्धारित सभी शर्तों को भी पूरा किया है। कर आदेश केंद्रीय माल एवं सेवा कर कानून, 2017 और तमिलनाडु माल एवं सेवा कर कानून, 2017 के संबंधित प्रावधानों के तहत किया गया। विभाग ने ‘आपूर्ति पर अतिरिक्त कर की मांग की है।

साथ ही जीएसटी रिटर्न में आपूर्तिकर्ता की तरफ रिपोर्ट की गई खरीद और कंपनी द्वारा दावा किए गए ‘इनपुट का क्रेडिट’ के बीच अंतर को देखते हुए आईटीसी दावे को खारिज किया है।

कंपनी के अनुसार, जुर्माने से एशियन पेंट्स की वित्तीय, स्थिति या अन्य गतिविधियों पर कोई भौतिक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Advertisement
First Published - January 1, 2024 | 11:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement