facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

TCI Q1 Results: जून तिमाही का मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़कर 92 करोड़ रुपये पर

भारतीय परिवहन निगम (TCI) ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि जून तिमाही में कंपनी की आमदनी बढ़कर 1,056 करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- July 27, 2024 | 4:16 PM IST
Q1 Results today

लॉजिस्टिक्स कंपनी टीसीआई (TCI) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के लिए 10 प्रतिशत बढ़कर 91.6 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 83.2 करोड़ रुपये रहा था।

भारतीय परिवहन निगम (TCI) ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि जून तिमाही में कंपनी की आमदनी बढ़कर 1,056 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 958.3 करोड़ रुपये थी।

प्रबंध निदेशक विनीत अग्रवाल ने कहा, “हमने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। विभिन्न उद्योग क्षेत्रों में सेवा देने वाले हमारे सभी उत्पाद खंडों में वृद्धि हुई है। हमारा ध्यान अपने ग्राहकों को मूल्यवर्धित और तकनीकी रूप से उन्नत अनुकूलित पेशकश प्रदान करने पर बना हुआ है।”

First Published - July 27, 2024 | 4:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट