facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TCS ने छह कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, कई स्टाफिंग फर्मों पर लगाया बैन : एन चंद्रशेखरन

Advertisement

टीसीएस 1,000 से अधिक थर्ड पार्टी भर्ती फर्मों के साथ काम करती है

Last Updated- June 30, 2023 | 10:56 AM IST
TCS

टाटा संस के चेयरपर्सन एन चंद्रशेखरन ने गुरुवार को कहा कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने एक भर्ती घोटाले में व्हिसिलब्लोअर के आरोपों के बाद नैतिक आचरण का उल्लंघन करने के लिए छह कर्मचारियों और छह बिजनेस सहयोगी फर्मों पर बैन लगा दिया है।

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी की 28वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए चंद्रशेखरन ने कहा कि TCS अपनी सप्लाई मैनेजमेंट प्रक्रिया की समीक्षा करेगी और उसे सख्त करेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सॉफ्टवेयर प्रमुख में हालिया नौकरी घोटाले जैसी घटनाएं दोबारा न हों।

उन्होंने कहा, “किसी भी वित्तीय प्रदर्शन से पहले, प्रत्येक कर्मचारी से अपेक्षित सबसे महत्वपूर्ण चीज़ नैतिक आचरण और सत्यनिष्ठा है। इसलिए जब भी किसी कर्मचारी द्वारा नैतिक आचरण का उल्लंघन होता है, तो मुझे दुख होता है। सभी कंपनियां इसे बेहद गंभीरता से लेती हैं और हम हमेशा ऐसी घटनाओं से कड़ी कार्रवाई के साथ निपटेंगे।’

उन्होंने कहा कि रिश्वत के बदले नौकरी घोटाले में टीसीएस अधिकारियों की संलिप्तता के बारे में फरवरी-मार्च में दो शिकायतें मिलीं और छह कर्मचारियों और छह फर्मों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने कहा, इसके अलावा, अमेरिकी शिकायत की जांच एक बाहरी जांचकर्ता द्वारा की जा रही है।

चन्द्रशेखरन ने कहा कि टीसीएस 1,000 से अधिक थर्ड पार्टी भर्ती फर्मों के साथ काम करती है। RMG डिपार्टमेंट कुल भर्ती आवश्यकता का 2-3 प्रतिशत से भी कम संभालता है।

Advertisement
First Published - June 30, 2023 | 10:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement