facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TCS फिर से भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड

Advertisement

टीसीएस के अलावा एचडीएफसी बैंक 33.6 अरब डॉलर, इन्फोसिस 24 अरब डॉलर और एयरटेल 22. अरब डॉलर के मूल्यांकन साथ शीर्ष चार स्थानों पर रहे।

Last Updated- September 28, 2023 | 10:58 PM IST
TCS

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने 43 अरब डॉलर के मूल्य के साथ सर्वाधिक मूल्यवान भारतीय ब्रांड के रूप में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। कैंटार की ब्रांड्ज इंडिया रैंकिंग के अनुसार देश के शीर्ष 75 ब्रांडों का साझा ब्रांड मूल्य 379 अरब डॉलर है जो वर्ष 2022 की तुलना में 4 फीसदी कम है।

बहरहाल, भारतीय ब्रांड अपने वैश्विक समकक्षों की तुलना में मजबूत बने रहे। वैश्विक ब्रांडों का मूल्य बीते एक वर्ष में 20 फीसदी गिरा है। वैश्विक स्तर पर आर्थिक अस्थिरता के माहौल के कारण ब्रांड मूल्यों में गिरावट आई है। खासतौर पर बिजनेस टेक्नॉलजी और सर्विसेज प्लेटफॉर्म जैसी श्रेणियों में काम करने वाले ब्रांडों का मूल्य कम हुआ है।

कैंटार ने ब्रांड्ज टॉप 75 मोस्ट वैल्यूएबल ब्रांड्स रिपोर्ट के दसवें संस्करण में कहा, ‘इन भारतीय ब्रांडों की वैश्विक बाजारों में महत्त्वपूर्ण मौजूदगी है और इसलिए वैश्विक दबावों, मंदी के खतरे और भूराजनीतिक अस्थिरता ने इन्हें भी प्रभावित किया है।’

टीसीएस के अलावा एचडीएफसी बैंक 33.6 अरब डॉलर, इन्फोसिस 24 अरब डॉलर और एयरटेल 22. अरब डॉलर के मूल्यांकन साथ शीर्ष चार स्थानों पर रहे। भारतीय स्टेट बैंक ने एक स्थान का सुधार किया और 14.48 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर रहा।

इस बीच 8.4 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ एलआईसी 2022 के सातवें स्थान से फिसलकर इस बार 11वें स्थान पर रहा। कैंटार के दक्षिण एशिया इनसाइट डिवीजन की मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ क्लाइंट ऑफिसर सौम्या मोहंती ने कहा, ‘भारत के शीर्ष 75 ब्रांडों में बहुत विविधता है। उसमें स्थापित नाम भी हैं और एकदम नए ब्रांड भी। इनकी स्थानीय पहचान भी है और वैश्विक छाप भी। इनमें एक बात समान है और वह है इनकी भारतीयता।’

Advertisement
First Published - September 28, 2023 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement