facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

AI पर दांव लगा रही TCS, महत्वपूर्ण रिसर्च वाले क्षेत्रों में भी करेगी निवेश

Last Updated- June 07, 2023 | 10:57 PM IST
TCS Q4 Results

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन का कहना है कि देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टीसीएस आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) क्षमताओं के निर्माण में महत्वपूर्ण निवेश कर रही है, जिसमें एआई संचालित उत्पाद और प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

चंद्रशेखरन ने अपनी नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट 2022-23 में शेयरधारकों को बताया है कि एआई और मशीन लर्निंग का प्रभाव गहरा होने वाला है। प्रिडिक्टिव एआई से जनरेटिव एआई की दिशा में स्थानांतरण पहले से ही चल रहा है।

अधिकांश कारोबार अब भी प्रिडिक्टिव एआई अपना रहे हैं तथा बड़ी मात्रा में डेटा जुटाने, क्लाउड और आईओटी की ताकत का उपयोग करने की राह पर हैं। विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों में इसे अपनाने के अलग-अलग स्तर हैं। जनरेटिव एआई का लाभ उठाने के लिए और अधिक प्रौद्योगिकी नवाचार तथा निवेश की आवश्यकता होगी।

चैटजीपीटी जैसे एआई साधनों की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से आईटी सेवा कंपनियां आम तौर पर एआई में अपना दायरा बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही हैं तथा अधिक से अधिक संसाधनों का रुख एआई से संबंधित कार्यों की दिशा में कर रही हैं।

चंद्रशेखरन ने कहा कि भविष्य के लिए प्रतिभा निर्माण ऐसा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जिस पर कंपनियों को ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा, आपूर्ति श्रृंखला और एआई की दिशा में बढ़ने के लिए कंपनियों को मौजूदा प्रतिभा आधार में पुन: कौशल या कौशल विकास करने, नई प्रतिभाओं को नियुक्त और एकीकृत करने और अनुसंधान में निवेश करने की आवश्यकता होगी। हमारी तकनीकी ताकत वैश्विक मांग का जवाब देने और हमारे प्रतिभा आधार को बढ़ाने के लिए हमें भलीभांति तैयार करती है।

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे काम का भविष्य विकसित हो रहा है, वैश्विक स्तर पर उद्यम भी प्रतिभा के प्रति अपने दृष्टिकोण का आकलन कर रहे हैं। आज कंपनियां कहीं से भी प्रतिभा चुन सकती हैं और प्रबंधकों को यह सीखने की जरूरत है कि वैश्विक प्रतिभा पूल का प्रभावी ढंग से उपयोग कैसे किया जाए।

चंद्रशेखरन ने कहा कि आईओटी, एज और एआई के साथ-साथ 5जी प्रौद्योगिकी औद्योगिक और उपभोक्ता दोनों ही तरह के उद्योगों में नए डिजिटल परिवर्तन के अवसर सक्षम करेंगी। अपने वैश्विक शैक्षणिक भागीदारों और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के सहयोग से हम भविष्य के लिए महत्वपूर्ण अनुसंधान क्षेत्रों में भी निवेश करेंगे।

First Published - June 7, 2023 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट