facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TCS का निदेशक मंडल 11 अक्टूबर को शेयर पुनर्खरीद पर करेगा विचार

Advertisement

टाटा समूह की कंपनी ने पहले घोषणा की थी कि वह 18,000 करोड़ रुपये तक के शेयरों की पुनर्खरीद करेगी।

Last Updated- October 06, 2023 | 10:53 PM IST
TCS

देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने आज घोषणा की कि कंपनी 11 अक्टूबर को होने वाली बैठक के दौरान इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद के प्रस्ताव पर विचार करेगी।

कंपनी ने नियामकीय फाइलिंग में कहा, ‘सेबी (सूचीबद्धता दायित्व और खुलासा मानदंड) विनियमन 2015 के नियम 29 (1) (बी) के अनुसार कंपनी का निदेशक मंडल 11 अक्टूबर को होने वाली बैठक में कंपनी के इक्विटी शेयरों के पुनर्खरीद प्रस्ताव पर विचार करेगा।’

टीसीएस पिछली बार मार्च 2022 में पुनर्खरीद योजना लेकर आई थी। फिर से खरीद के लिए हर शेयर की कीमत 4,500 रुपये थी और पुनर्खरीद का कुल आकार 18,000 करोड़ रुपये था। कंपनी ने अपना शेयरों का पुनर्खरीद कार्यक्रम 9 मार्च से 23 मार्च के बीच पूरा किया।

इससे पहले टीसीएस ने साल 2020, 2018 और 2017 में भी क्रमशः 3,000 करोड़ रुपये, 2,100 करोड़ रुपये और ­2,850 करोड़ रुपये के शेयरों की पुनर्खरीद की थी।

हाल के दिनों में सभी बड़ी भारतीय आईटी कंपनियों ने शेयरों की पुनर्खरीद कार्यक्रमों का सहारा लिया है। इस साल फरवरी में इन्फोसिस ने अपना 9,300 करोड़ रुपये के शेयरों की पुनर्खरीद कार्यक्रम पूरा किया। विप्रो ने 12,000 करोड़ रुपये की पुनर्खरीद कार्यक्रम की शुरुआत की जो 30 जून को समाप्त हुई।

Advertisement
First Published - October 6, 2023 | 7:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement