facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नासिक विवाद पर TCS का बड़ा बयान: POSH चैनलों पर नहीं मिली कोई शिकायत, फिर भी शुरू हुई हाई-लेवल जांच

Advertisement

TCS ने नासिक विवाद में POSH चैनलों पर शिकायत से इनकार किया, लेकिन स्वतंत्र और बोर्ड-स्तरीय जांच शुरू कर दी है।

Last Updated- April 18, 2026 | 9:52 AM IST
TCS trade secrets lawsuits in US
Representative image

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने शुक्रवार को कहा कि शुरुआती जांच में उसकी नाशिक इकाई से जुड़े आरोपों के संबंध में उसके नैतिकता या पीओएसएच (यौन उत्पीड़न की रोकथाम) संबंधित चैनलों पर कोई शिकायत नहीं मिली है, हालांकि उसने एक स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है और बोर्ड-स्तरीय निगरानी भी आरंभ की है।

टीसीएस के सीईओ और एमडी के कृत्तिवासन ने एक बयान में कहा, ‘हालांकि विस्तृत जांच अभी भी चल रही हैं, नासिक इकाई से संबंधित प्रणालियों और रिकॉर्डों की प्रारंभिक समीक्षा से पता चला है कि हमें हमारे पीओएसएच चैनलों पर ऐसी किसी भी तरह की शिकायतें प्राप्त नहीं हुई हैं जिनका आरोप लगाया जा रहा है।’

इस बीच, कंपनी ने कहा कि उसने डेलॉयट और ट्राइलीगल के बाहरी विशेषज्ञों को टीसीएस की अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी आरती सुब्रमण्यम के नेतृत्त्व वाली आंतरिक जांच के लिए स्वतंत्र वकील के रूप में कार्य करने के लिए नियुक्त किया है।

इसके साथ ही, टीसीएस ने एक निगरानी समिति का गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता स्वतंत्र निदेशक केकी मिस्त्री करेंगे। जांच के निष्कर्षों को समीक्षा और सिफारिशों के कार्यान्वयन के लिए इस समिति के समक्ष पेश किया जाएगा।

नाशिक घटना के बारे में और जानकारी देते हुए कृतिवासन ने बताया कि निदा खान (जिनका नाम इस मामले से जुड़ा है) एचआर मैनेजर नहीं थीं और भर्ती प्रक्रिया में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। बयान में कहा गया, ‘उन्हें एक प्रोसेस एसोसिएट के तौर पर नियुक्त किया गया था और उन पर कोई नेतृत्व संबंधित जिम्मेदारी नहीं थी।’

Advertisement
First Published - April 18, 2026 | 9:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement