facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिटेल, ट्रैवल और ऑटोमोबाइल सेक्टर पर पड़ेगा असर! Trump Tariffs पर TCS के CEO ने क्या दी चेतावनी?

Advertisement

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अगर यह अनिश्चितता लंबे समय तक बनी रही, तो कंपनियां खर्चों में कटौती कर सकती हैं।

Last Updated- April 13, 2025 | 4:24 PM IST
K Krithivasan
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के सीईओ के. कृतिवासन | फाइल फोटो

भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के सीईओ के. कृतिवासन ने कहा है कि अमेरिका में लगने वाले टैरिफ के कारण रिटेल, ट्रैवल और ऑटोमोबाइल सेक्टर में काम करने वाले उनके क्लाइंट्स पर असर पड़ सकता है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अगर यह अनिश्चितता लंबे समय तक बनी रही, तो ये कंपनियां खर्चों में कटौती कर सकती हैं। हालांकि, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर इस समय इससे प्रभावित नहीं है। यह TCS की आय का लगभग एक तिहाई हिस्सा है।

अनिश्चितता से व्यापारियों में हिचकिचाहट

कृतिवासन ने कहा कि ग्लोबल ट्रेड वॉर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ नीतियों में बार-बार बदलाव के कारण बाजार की स्थिति का अनुमान लगाना मुश्किल हो गया है। इससे कंपनियां बड़े खर्चों पर फैसले लेने में हिचक रही हैं। उन्होंने कहा, “रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, ट्रैवल और ऑटोमोबाइल जैसे उद्योगों पर हमें नजर रखनी होगी। अगर अनिश्चितता ज्यादा समय तक रही, तो ये कंपनियां लागत कम करने पर ध्यान दे सकती हैं। अभी तक उन्हें इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।”

TCS की आय में रिटेल दूसरा सबसे बड़ा और मैन्युफैक्चरिंग चौथा सबसे बड़ा हिस्सा देता है, जबकि बैंकिंग सबसे बड़ा योगदानकर्ता है। कंपनी की लगभग आधी कमाई उत्तरी अमेरिका से आती है, जो भारतीय IT कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है।

2026 में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

TCS ने गुरुवार को अपनी चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए, जो अनुमान से कम रहे। कंपनी ने चेतावनी दी कि क्लाइंट्स गैर-जरूरी प्रोजेक्ट्स पर फैसले टाल रहे हैं। फिर भी, कृतिवासन को उम्मीद है कि यह अनिश्चितता ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026, 2025 से बेहतर होगा, क्योंकि क्लाइंट्स को पुराने सॉफ्टवेयर और सिस्टम को बदलने की जरूरत होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि क्लाइंट्स द्वारा अपने IT वेंडर्स की संख्या कम करने की प्रवृत्ति से TCS को फायदा हुआ है। कृतिवासन ने कहा, “जब क्लाइंट्स लागत कम करने पर ध्यान देते हैं, तो वे अपने सर्विस प्रोवाइडर्स की संख्या घटाते हैं। TCS को 2025 में ऐसी कंसॉलिडेशन प्रक्रियाओं से लाभ मिला है।” उन्होंने कहा कि इस तरह TCS वैश्विक चुनौतियों के बीच भी अपने बाजार में मजबूती बनाए रखने की कोशिश कर रही है।

Advertisement
First Published - April 13, 2025 | 4:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement