facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹26.5 करोड़ रहा TCS CEO कृत्तिवासन का वेतन, कर्मचारियों के औसत वेतन से 330 गुना ज्यादा

Advertisement

कंपनी के मुख्य कार्य अधिकारी की वेतन वृद्धि पिछले साल टीसीएस द्वारा अपने कर्मचारियों को दी गई वेतन वृद्धि के करीब-करीब अनुरूप है।

Last Updated- May 28, 2025 | 10:43 PM IST
TCS CEO Kritivasan salary
TCS CEO Kritivasan

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मुख्य कार्य अधिकारी के कृत्तिवासन का वेतन पैकेज बीते वित्त वर्ष 2025 में 4.6 फीसदी बढ़कर 26.5 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2024 में उनका वेतन पैकेज 25.35 करोड़ रुपये था। कंपनी की सालाना रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। कंपनी के साथ दो साल पूरा करने वाले कृत्तिवास का वेतन 1.27 करोड़ रुपये से बढ़कर साल 2025 में 1.39 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा उन्हें लाभ, भत्तों और सुविधाओं के रूप में 2.12 करोड़ रुपये और कमीशन के रूप में 23 करोड़ रुपये मिले। कर्मचारियों के औसत वेतन सा उनका वेतन अनुपात 329.8 है।

कंपनी के मुख्य कार्य अधिकारी की वेतन वृद्धि पिछले साल टीसीएस द्वारा अपने कर्मचारियों को दी गई वेतन वृद्धि के करीब-करीब अनुरूप है। सालाना रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने पिछले साल कर्मचारियों के वेतन में औसतन 4.5 से 7 फीसदी का इजाफा किया था जिसमें भारत में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को दो अंकों में वेतन वृद्धि मिली।

मगर साल के दौरान पदोन्नति और अन्य आधार पर वेतन संशोधनों को शामिल करने के बाद कुल वृद्धि 5.5 से 7.5 फीसदी के दायरे में है। भारत से बाहर के कर्मचारियों के वेतन में 1.5 से 6 फीसदी के बीच वृद्धि हुई।

शेयरधारकों को लिखे अपने पत्र में कृत्तिवासन ने मौजूदा भू-राजनीतिक और व्यापक आर्थिक माहौल को काफी चुनौती भर बताया है। उन्होंने कहा है कि बुनियादी ढांचे, डेटा प्लेटफॉर्म, मॉडल और एआई मूल व्यावसायिक अनुप्रयोगों में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) परिवेश  में महत्त्वपूर्ण नवाचार हो रहे हैं।

Advertisement
First Published - May 28, 2025 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement