facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TCS CEO salary: TCS के CEO की सैलरी में जबरदस्त उछाल! कृतिवासन की कमाई पहुंची ₹26.5 करोड़

Advertisement

के. कृतिवासन का वेतन औसत कर्मचारी के मुकाबले 329.8 गुना है।

Last Updated- May 28, 2025 | 3:45 PM IST
TCS CEO Kritivasan salary

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर के. कृतिवासन की सालाना सैलरी वित्त वर्ष 2024-25 में 4.6% बढ़कर ₹26.5 करोड़ हो गई है। पिछले साल उनकी सैलरी ₹25.35 करोड़ थी। कंपनी की ताज़ा सालाना रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कृतिवासन को ₹1.39 करोड़ की बेस सैलरी मिली। इसके अलावा ₹2.12 करोड़ उन्हें भत्तों, सुविधाओं और परक्विज़िट्स के रूप में मिले। सबसे बड़ा हिस्सा ₹23 करोड़ का रहा, जो कमीशन के रूप में उन्हें दिया गया। उनका वेतन औसत कर्मचारी के मुकाबले 329.8 गुना है।

कर्मचारियों को भी औसतन 4.5-7% की बढ़ोतरी

टीसीएस ने कहा कि कर्मचारियों को भी औसतन 4.5% से 7% तक की वेतन वृद्धि दी गई, जबकि भारत में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को डबल डिजिट यानी 10% से ज्यादा की बढ़ोतरी मिली। प्रमोशन और अन्य वजहों को मिलाकर कुल वेतन वृद्धि 5.5% से 7.5% रही। भारत के बाहर के कर्मचारियों को 1.5% से 6% तक का इज़ाफा मिला।

टीसीएस ने कहा कि वेतन में बढ़ोतरी देश के बाज़ार ट्रेंड्स के अनुसार की जाती है। साथ ही, परफॉर्मेंस पे का निर्धारण कंपनी की परफॉर्मेंस, कर्मचारी की भूमिका और उसके व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। टीसीएस के पास मार्च 2025 तक कुल 6,07,979 कर्मचारी थे। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में कर्मचारियों के औसत वेतन में 6.3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ALSO READ: PayPal को RBI से बड़ी मंजूरी, अब भारतीय छोटे कारोबारी कर सकेंगे 200 देशों में सुरक्षित भुगतान

AI पर भारी निवेश की ज़रूरत: CEO का संदेश

कृतिवासन ने शेयरहोल्डर्स के नाम लिखे अपने पत्र में कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक और आर्थिक हालात बहुत चुनौतीपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि AI के क्षेत्र में तेज़ी से बदलाव हो रहे हैं- इन्फ्रास्ट्रक्चर, डेटा प्लेटफॉर्म्स, मॉडल्स और AI आधारित बिजनेस एप्लिकेशन में तेजी से इनोवेशन हो रहा है।

ग्राहक अब ROI पर फोकस कर रहे हैं

उन्होंने कहा कि ग्राहक अब AI को सिर्फ एक प्रयोग के तौर पर नहीं, बल्कि मुनाफा बढ़ाने वाले स्केलिंग टूल के रूप में देख रहे हैं। इसके जवाब में TCS ‘AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बना रही है, AI लैब्स शुरू कर रही है और सुरक्षित, स्केलेबल जनरेटिव AI प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है।

Advertisement
First Published - May 28, 2025 | 3:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement