facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TCS: परिचालन लाभ मार्जिन 28% तक ले जाने की आस: कृत्तिवासन

Advertisement

TCS का मानना है कि वो यह लक्ष्य हासिल कर सकती है, क्योंकि उसके पास अभी भी मुनाफा बढ़ाने की गुंजाइश है।

Last Updated- April 15, 2024 | 10:14 PM IST
TCS

देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) वित्त वर्ष 2023-24 में अपने परिचालन लाभ को तय लक्ष्य तक लाने के बाद अब इसे 28 प्रतिशत के स्तर तक ले जाने की तैयारी कर रही है।

टीसीएस के मुख्य कार्य अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक के कृत्तिवासन ने कहा ‘हमने अभी-अभी तय दायरे में प्रवेश किया है। इसलिए, हम इस स्तर पर बने रहने या कम से कम जितना संभव हो सके 28 प्रतिशत के करीब जाने की इच्छा रखते हैं। हमारा मानना है कि हमारे पास अपना मार्जिन बढ़ाने के लिए कुछ और गुंजाइश बाकी है।’

कृत्तिवासन ने बताया कि कंपनी के पास इस आंकड़े को बढ़ाने के लिए मूल्य निर्धारण सहित कई तरह की गुंजाइश हैं। मूल्य निर्धारण के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि कई प्रमुख बाजारों में बाधाओं के बावजूद कंपनी को इस मोर्चे पर किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है।

गौरतलब है कि कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी समीर सेकसरिया ने पिछले शुक्रवार को तिमाही नतीजों के आंकड़ों पर एक वार्ता के दौरान मूल्य निर्धारण को मार्जिन सुधार का एक प्रमुख कारक बताया था।

कृत्तिवासन ने कहा कि कंपनी पिछले साल सौदों के मूल्य को पिछले स्तर पर बनाए रखने में सफल रही और भले ही इसमें सुधार नहीं हुआ है, लेकिन इसपर किसी तरह का दबाव भी नहीं दिखा।

उन्होंने यह स्वीकार किया कि प्रतिस्पर्धी दबाव से मूल्य निर्धारण प्रभावित हो रहा है, लेकिन कहा कि उन्हें मूल्य निर्धारण पर गंभीर दबाव आने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि ग्राहक यह भी जानते हैं कि उच्च मुद्रास्फीति के बावजूद सौदे की कीमतें स्थिर रही हैं।

Advertisement
First Published - April 15, 2024 | 10:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement