facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जीई हेल्थकेयर के साथ TCS ने बढ़ाई भागीदारी

Advertisement

अमेरिका की कंपनी के आईटी परिचालन में बदलाव लाने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए टीसीएस ने अपनी भागीदारी बढ़ाई है।

Last Updated- July 19, 2023 | 10:24 PM IST
TCS

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने घोषणा की है कि वह जीई हेल्थकेयर (GE HealthCare) के साथ अपनी भागीदारी बढ़ा रही है। अमेरिका की कंपनी के आईटी परिचालन में बदलाव लाने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए टीसीएस ने अपनी भागीदारी बढ़ाई है।

इस बदलाव से जीई हेल्थकेयर को 160 देशों में 1 अरब से ज्यादा मरीजों को देखभाल संबंधित तकनीकी समाधान मुहैया कराने में मदद मिलेगी। टीसीएस ने इस सौदे के आकार या वित्तीय विवरण की जानकारी नहीं दी है।

यह भागीदारी जीई हेल्थकेयर के ऐप्लीकेशन एस्टेट का प्रबंधन करने के लिए नया परिचालन मॉडल पेश करेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि टीसीएस उद्यम आईटी ऐप्लीकेशनों के विकास, रखरखाव और मानकीकरण का प्रबंधन करेगी।

जीई हेल्थकेयर के मुख्य सूचना अधिकारी जाहिद खांडाकेर ने कहा, ‘जीई हेल्थकेयर एक ऐसा टिकाऊ और वैश्विक आईटी परिचालन मॉडल तैयार कर रही है जो सटीक और सहानुभूति के साथ देखभाल मुहैया कराने के लिए डिजिटलीकृत बदलाव और नवाचार पर केंद्रित है। टीसीएस के साथ साझेदारी से हमें एक ऐसी दुनिया तैयार करने के अपने उद्देश्य की दिशा में मदद मिलेगी, जिसमें हेल्थकेयर के लिए सीमाएं नहीं हैं। हम तेजी से मरीजों की जरूरतें पूरी कर सकेंगे, चिकित्सकीय तकनीकी शोध और एक खास देखभाल समाधान में निवेश को बढ़ावा दे सकेंगे।’

टीसीएस परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए अपनी उन्नत सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कार्य प्रणालियों और आर्टीफिशियल (एआई) का लाभ उठाएगी।

Advertisement
First Published - July 19, 2023 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement