facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TCS: कृत्तिवासन ने कर्मचारियों के प्रयासों को सराहा

Advertisement

टीसीएस के पास दुनिया का सबसे बड़ा और सर्वाधिक एआई-सक्षम कर्मी

Last Updated- April 16, 2024 | 10:34 PM IST
TCS के सीईओ का दावा: उभरते बाजारों और जेनएआई परियोजनाओं से आने वाली तिमाही में सभी श्रेणियों और बाजारों में वृद्धि दिखेगी, TCS CEO claims: Emerging markets and GenAI projects will drive growth across all categories and markets in the coming quarter

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी के कृत्तिवासन ने नई तकनीकों को सीखने और अपना कौशल विकास करने में कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि उनके इन प्रयासों से टीसीएस दुनिया में सबसे बड़े एआई-सक्षम कार्यबलों में से एक बन गई है।

वित्त वर्ष 2024 के आखिर में कर्मचारियों को लिखे ईमेल में कृत्तिवासन ने लिखा ‘इस मोर्चे पर सीखने और स्वयं का कौशल विकसित करने के आपके प्रयासों ने टीसीएस को दुनिया में सबसे बड़े और सर्वाधिक एआई-सक्षम कार्यबलों में से एक बना दिया है।

यह टीसीएस में हमारे पास मौजूद इंजीनियरिंग की संस्कृति के लिए एक और सम्मान है तथा मैं इसे और मजबूत होते देखने के लिए उत्सुक हूं।’ बिजनेस स्टैंडर्ड ने भी यह ईमेल देखा है।

कंपनी के पास अब तक 3,00,000 ऐसे कर्मचारी हो गए हैं जो बुनियादी एआई कौशल में प्रशिक्षित हैं और उसकी योजना प्रत्येक कर्मचारी को प्रशिक्षित करने की है। उन्होंने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) में कंपनी को मिली सफलताओं और पहलों की भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा ‘हम वर्तमान में अपने ग्राहकों के साथ जेनएआई में 200 से अधिक अनुबंधों पर काम कर रहे हैं और सभी उद्योगों में भविष्य में काम के आशाजनक प्रवाह की उम्मीद कर रहे हैं।’

कृत्तिवासन ने यह भी कहा कि टीसीएस के 200 से ज्यादा कार्यक्रमों की श्रृंखला के जरिये कंपनी कंपनी ने अपने 11,000 से अधिक ग्राहकों के साथ अपनी साझेदारी को और बढ़ाने तथा इस संबंध में चर्चा की कि एआई पर किसा तहर सहयोगी के रूप में काम कर सकते हैं।

इन कार्यक्रमों में टीसीएस शिखर सम्मेलन, हालिया विश्व आर्थिक मंच और ग्राहकों की कई सभाएं भी शामिल रहीं। कंपनी ने वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही के नतीजों के संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि उसने अपनी एआई और जेनएआई सौदों के प्रस्तावों को दोगुना कर 90 करोड़ डॉलर कर दिया है।

 

Advertisement
First Published - April 16, 2024 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement