facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TCS ने स्टॉकहोम में शुरू किया नया पेस स्टूडियो, इनोवेशन को देगा बढ़ावा

Advertisement

टीसीएस पेस स्टूडियो किसी ऐसे इनक्यूबेटर के रूप में स्टार्टअप क्षेत्र का विकास करता है, जो समस्याओं का समाधान करता है और कारोबारी अवसर पैदा करता है।

Last Updated- August 20, 2024 | 11:34 PM IST
TCS

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने आज स्टॉकहोम में पेस स्टूडियो शुरू करने का ऐलान किया, जो नॉर्डिक क्षेत्र के ग्राहकों को अपने नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र तक पहुंच प्रदान करेगा। यह इस आईटी सेवा क्षेत्र की कंपनी का चौथा अंतरराष्ट्रीय पेस स्टूडियो और नॉर्डिक क्षेत्र में पहलापेस स्टूडियो है।

टीसीएस पेस स्टूडियो किसी ऐसे इनक्यूबेटर के रूप में स्टार्टअप क्षेत्र का विकास करता है, जो समस्याओं का समाधान करता है और कारोबारी अवसर पैदा करता है। इस नेटवर्क में रियाद, सिडनी और लेटरकेनी (आयरलैंड) में तीन अन्य टीसीएस पेस स्टूडियो तथा टोक्यो, एम्सटर्डम, न्यूयॉर्क, पिट्सबर्ग, टोरंटो, लंदन और पेरिस में सात टीसीएस पेस पोर्ट शामिल हैं।

स्टॉकहोम का यह नया टीसीएस पेस स्टूडियो परामर्श, डिजाइन और कार्यान्वयन सहित नवाचार क्षमताएं प्रदान करेगा। यह कंपनी के क्षेत्रीय ग्राहकों को नई योजनाएं तलाशने, निर्मित करने, प्रदर्शित करने तथा अपने मॉडल और रणनीतियों को परिष्कृत करने में सक्षम करेगा। टीसीएस का स्टॉकहोम का यह पेस स्टूडियो एपिसेंटर हाउस ऑफ इनोवेशन में स्थित है।

Advertisement
First Published - August 20, 2024 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement