facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TCS ने प्रतिभाशाली फ्रेशर्स के लिए लॉन्च किया ‘प्राइम’ कैडर, 11 लाख तक सालाना पैकेज की पेशकश

Advertisement

इंजीनियरिंग कॉलेजों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि जिन लोगों को प्राइम कैटगरी के अंतर्गत नौकरी की पेशकश की गई है वे दूसरी कंपनियों की पेशकश से दूर रहें।

Last Updated- August 13, 2024 | 10:52 PM IST
TCS

देश की सबसे बड़ी सूचना-प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) ने इस वर्ष नए लोगों (फ्रेशर) की भर्ती के लिए ‘प्राइम’ नाम से एक नया कैडर शुरू किया है। कंपनी शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई पूरी करने जा रहे छात्रों में अधिक प्रतिभावान लोगों को आकर्षित करने के लिए इस ‘प्राइम’ कैटेगरी (श्रेणी) शुरू की है। इस कैटेगरी के अंतर्गत नौकरी पाने वाले इंजीनियरों का सालाना पैकेज 9 लाख से 11 लाख रुपये तक होगा।

टीसीएस के वैश्विक प्रमुख गिरीश नंदीमठ ने इन नई कैटेगरी के बारे में कहा, ‘प्राइम की मदद से कंपनी अधिक प्रतिभावान लोगों को अपने साथ जोड़ना चाहती है। इस पहल का मकसद है कि ऐसे छात्र कंपनी के साथ ही रहें न कि दूसरी कंपनियां उन्हें नौकरी की पेशकश कर दें। इंजीनियरिंग कॉलेजों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि जिन लोगों को प्राइम कैटगरी के अंतर्गत नौकरी की पेशकश की गई है वे दूसरी कंपनियों की पेशकश से दूर रहें।’

नंदीमठ ने यह भी कहा कि अधिकांश इंजीनियरिंग कॉलेजों में पहले से ही ‘ड्रीम’ कैटेगरी के तहत नौकरियों की पेशकश की जा रही है।

आईटी क्षेत्र में तेजी से बदलती तकनीक के कराण हो रहे बदलाव से अधिक प्रतिभावान छात्रों की भर्ती सुनिश्चित करना जरूरी हो गया है। नंदीमठ ने कहा कि टीसीएस को ऐसे होनहार कर्मचारियों की जरूरत है जिनमें प्रोग्रामिंग और कोडिंग की क्षमता कूट-कूट कर भरी हो। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों में नई तकनीक सीखने की भी पूरी ललक होनी चाहिए।

यह पहली बार नहीं हुआ है कि टीसीएस ने फ्रेशर की भर्ती करने के लिए कैडर बनाया है। वर्ष 2019-20 में कंपनी ने सबसे पहले दो श्रेणियां ‘निंजा’ और ‘डिजिटल’ बनाई थी। इन श्रेणियों में जिन छात्रों को नौकरियों की पेशकश की गई उन्हें क्रमशः सालाना 3.6 लाख रुपये और 7 लाख रुपये वेतन-भत्ते की पेशकश की गई।

नंदीमठ ने कहा, ‘पहले हमने यह सोच लिया कि हम किस तरह इंजीनियरिंग कॉलेजों से छात्रों की भर्ती करें। हमारा लक्ष्य श्रेष्ठ प्रतिभाओं को अपने साथ जोड़ना था। हालांकि, यह बात भी तय थी कि उसी कैंपस में ऐेसे छात्र भी होंगे जिनमें बेहतरीन क्षमता मौजूद होगी।’

पिछले कई वर्षों के दौरान टीसीएस ने 9 लाख रुपये सालाना वेतन पर काफी कम लोगों की भर्तियां की हैं। इतने सालाना वेतन को कई कॉलेज परिसरों में ‘प्राइम’ कहा जाता है।

टीसीएस में उपाध्यक्ष एवं चीफ लर्निंग ऑफिसर (वैश्विक प्रमुख), टैलेंट डेवलपमेंट, जनार्दन संतनाम ने कहा कि 9-11 लाख रुपये श्रेणी में कंपनी लगातार भर्तियां कर रही हैं मगर इनकी संख्या कम रही है। उन्होंने कहा कि ये भर्तियां मुख्य रूप से कंपनी की शोध एवं नवाचार इकाई के लिए हो रही थीं। संतनाम ने कहा, ‘मगर ऐसा पहली बार हुआ है कि हमने इस श्रेणी का विस्तार कर इसे प्राइम नाम दिया है और इसमें कई शीर्ष स्तर के संस्थानों को शामिल किया है।’

Advertisement
First Published - August 13, 2024 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement