facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TCS Q1FY25 results: टीसीएस का लाभ 8.7 फीसदी बढ़ा, विश्लेषकों के अनुमान से बेहतर रहे कंपनी के नतीजे

Advertisement

TCS Q1FY25 results: कंपनी की आय पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 5.4 फीसदी बढ़कर 62,613 करोड़ रुपये रही।

Last Updated- July 12, 2024 | 7:13 AM IST
TCS

TCS Q1FY25 results: देश की प्रमुख आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे विश्लेषकों के अनुमान से बेहतर रहे मगर वृहद आ​र्थिक अनि​श्चितता का असर भी दिखा। वित्त वर्ष 2025 की अप्रैल-जून तिमाही में टीसीएस का शुद्ध मुनाफा 8.7 फीसदी बढ़कर 12,040 करोड़ रुपये रहा मगर इससे पिछली तिमाही की तुलना में मुनाफा 3.1 फीसदी घटा है।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की आय पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 5.4 फीसदी बढ़कर 62,613 करोड़ रुपये रही। इस दौरान कंपनी का मार्जिन 1.5 फीसदी बढ़कर 24.7 फीसदी रहा। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कर्मचारियों की वेतन वृद्धि की थी, ऐसे में मार्जिन में सुधार ने थोड़ा चकित किया है।

टीसीएस के सीईओ और एमडी के कृ​त्तिवासन ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 पिछले वित्त वर्ष की तुलना में बेहतर रहेगा। मगर कहा कि सुधार के संकेत के बारे में अभी कहना जल्दबाजी होगा।

टीसीएस के नतीजे ब्लूमबर्ग के अनुमान से बेहतर रहे। ब्लूमबर्ग ने 62,128 करोड़ रुपये आय और 11,959 करोड़ रुपये मुनाफे का अनुमान लगाया था। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में टीसीएस ने 8.3 अरब डॉलर मूल्य के कुल सौदे किए हैं, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 18.6 फीसदी और पिछली तिमाही से 37.1 फीसदी कम है। वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में टीसीएस ने कुल 13.2 अरब डॉलर मूल्य के ठेके हासिल किए थे, जो पिछली 4 से 5 तिमाही में सबसे अ​धिक थी।

कृ​त्तिवासन ने कहा, ‘नए वित्त वर्ष की मजबूत शुरुआत करने पर हमें खुशी है। सभी सेगमेंट और बाजारों में अच्छी वृद्धि देखी गई। हम एआई सहित नवोन्मेष पर निवेश करन जारी रखेंगे।’ टीसीएस ने अमेरिका की तुलना में भारत, लैटिन अमेरिका और प​श्चिम  ए​शिया की अगुआई में उभरते बाजारों में अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत में बीएसएनएल सौदे के कारण कंपनी का कारोबार 61.8 फीसदी बढ़ा है। ब्रिटेन में टीसीएस के कारोबार में 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में उत्तर अमेरिका में कारोबार 1.1 फीसदी घटा है।

टीसीएस ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसके कर्मचारियों की संख्या में कुल 5,452 का इजाफा हुआ है और कंपनी ने 11,000 फ्रेशरों को भी काम पर लगाया है। 30 जून तक कंपनी के कर्मचारियों की कुल संख्या 6,06,998 थी। कर्मचारियों की कंपनी छोड़ने की दर भी घटकर 12.1 फीसदी रह गई है। अ​धिकतर विश्लेषकों का मानना है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में टीसीएस का मजबूत नतीजे पूरे साल बेहतर प्रदर्शन का संकेत देते हैं।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा में शोध प्रमुख संजीव होता ने कहा, ‘टीसीएस की पहली तिमाही के नतीजों से आईटी शेयरों को बल मिलेगा और पूरे क्षेत्र पर सकारात्मक असर होगा। हम इसके लिए ‘खरीदें’ की रेटिंग दी है।’

गार्टनर में वरिष्ठ प्रधान विश्लेषक विश्वजीत मैती ने कहा, ‘आईटी खर्च पर गार्टनर अनुमान के विश्लेषण पर वै​श्विक रिपोर्ट और टीसीएस के मजबूत कारोबार को देखते हुए आने वाली तिमाहियों में हम वृद्धि को लेकर आशा​न्चिवत हैं।’

Advertisement
First Published - July 11, 2024 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement