facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TCS Q3FY26 Results: Q3 में मुनाफा 14% गिरकर ₹10,657 करोड़ पर पहुंचा, पर आमदनी में 5% की बढ़ोतरी

Advertisement

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में TCS की आमदनी 5% बढ़कर 67,087 करोड़ रुपये हो गई

Last Updated- January 12, 2026 | 4:49 PM IST
TCS
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

TCS Q3 Results: देश की सबसे बड़ी IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने दिसंबर 2025 तिमाही (Q3 FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले करीब 14 फीसदी कम होकर 10,657 करोड़ रुपये रहा।

पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर में कंपनी ने 12,380 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। वहीं, सितंबर तिमाही (पिछली तिमाही) में यह आंकड़ा 12,075 करोड़ रुपये था।

इससे अलावा TCS ने अपने शेयधारकों को जबरदस्त सौगात भी दिया है। कंपनी ने शेयरधारकों के लिए 11 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड और 46 रुपये प्रति शेयर स्पेशल डिविडेंड मंजूर किया है, यानी निवेशकों को कुल 57 रुपये प्रति शेयर का भुगतान होगा।

राजस्व में अच्छी बढ़ोतरी, ऑपरेटिंग मार्जिन मजबूत

अच्छी बात यह रही कि कंपनी का ऑपरेशंस से राजस्व बढ़कर 67,087 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 63,973 करोड़ रुपये से लगभग 5 फीसदी ज्यादा है।

Also Read: Angel One पर बड़ी खबर! इस तारीख को स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड पर फैसला, निवेशकों की नजरें टिकीं

ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन यानी ऑपरेशनल मुनाफे का प्रतिशत 25.2 फीसदी पर स्थिर रहा, जो सितंबर तिमाही जितना ही है और पिछले साल की तिमाही के 24.5 फीसदी से बेहतर है।

AI बिजनेस में तेज रफ्तार, नए डील्स भी मजबूत

कंपनी CEO और MD के. कृतिवासन ने कहा कि सितंबर तिमाही में दिखी ग्रोथ का जोर दिसंबर में भी बना रहा। खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले बिजनेस में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया। AI से होने वाली सालाना कमाई 17 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 1.8 अरब डॉलर (लगभग 15,000 करोड़ रुपये) पहुंच गई है। इसके अलावा कंपनी ने इस तिमाही में 9.3 अरब डॉलर के नए बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स (टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू) हासिल किए।

नतीजे आने के बाद सोमवार को TCS का शेयर BSE पर 0.86 फीसदी ऊपर बंद हुआ और 3,235.70 रुपये पर पहुंचा।

Advertisement
First Published - January 12, 2026 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement