facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

TCS Q3 Results: दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 12% बढ़कर ₹12,380 करोड़, रेवेन्यू में 5.6% का इजाफा; डिविडेंड का एलान

Advertisement

टीसीएस (TCS) ने को बताया कि 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू बढ़कर 63,973 करोड़ रुपये हो गया। यह सालाना आधार पर 5.5 प्रतिशत ज्यादा है।

Last Updated- January 09, 2025 | 5:39 PM IST
TCS

TCS Q3 Results: टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी और देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विस प्रोवाइडर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने गुरुवार (9 जनवरी) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए।

टीसीएस (TCS) ने बताया कि 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 12,380 करोड़ रुपये हो गया। यह इससे पिछले फाइनेशियल ईयर 2023-24 की इसी तिमाही में यह 11,058 करोड़ रुपये था।

टीसीएस (TCS) ने बताया कि 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू बढ़कर 63,973 करोड़ रुपये हो गया। यह सालाना आधार पर 5.6 प्रतिशत बढ़ा है। आईटी कंपनी का प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही में 60,583 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि, टीसीएस के तीसरी तिमाही के नतीजे एनालिस्ट्स के अनुमान से कम रहे हैं। एनालिस्ट्स ने 12,399 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था। टीसीएस का शेयर गुरुवार (9 जनवरी) को बीएसई पर 1.72 प्रतिशत या 70.85 रुपये की गिरावट लेकर 4036.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

बता दें कि टाटा ग्रुप की कंपनी तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करने वाली पहली बड़ी आईटी कंपनी है। एचसीएल टेक, विप्रो और इन्फोसिस अगले सप्ताह अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

टीसीएस के दूसरी तिमाही के नतीजों की मुख्य बातें;

नेट प्रॉफिट: 12,380करोड़ रुपये।

रेवेन्यू : 63,973 करोड़ रुपये।

कुल वर्कफोर्स: 607,354

Advertisement
First Published - January 9, 2025 | 4:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement