facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TCS Q4 Results: चौथी तिमाही में टीसीएस ने कमाए 61,237 करोड़ रुपये, नेट प्रॉफिट 9.1 फीसदी बढ़ा, डिविडेंड का भी ऐलान

Advertisement

TCS Q4 Earning: शेयर बाजारों को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि Q4FY24 में उसका नेट प्रॉफिट 9.1 फीसदी बढ़कर 12,434 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Last Updated- April 12, 2024 | 4:44 PM IST
TCS

TCS Q4 Earning: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (Q4FY24) के नतीजों का ऐलान कर दिया। शेयर बाजारों को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि Q4FY24 में उसका नेट प्रॉफिट 9.1 फीसदी बढ़कर 12,434 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 11,392 करोड़ रुपये था। FY24 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 9 फीसदी बढ़कर 45,908 करोड़ रुपये हो गया।

Also read: TCS Hiring: टीसीएस ने की बड़ी हायरिंग, टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों से हजारों फ्रेशर्स को दिया मौका

TCS का रेवन्यू 3.5 फीसदी बढ़ा

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, TCS के रेवन्यू में भी इजाफा हुआ है और यह वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में 3.5 फीसदी बढ़कर 61,237 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका ऑपरेशन लाभ मार्जिन 1.50 प्रतिशत बढ़कर 26 प्रतिशत हो गया।

Also read: SIAM FY24 Data: वित्त वर्ष 2023-24 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 8.4% बढ़ी

TCS प्रति शेयर देगी 28 रुपये का डिविडेंड

टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनियों में से एक TCS के बोर्ड ने प्रति शेयर 28 रुपये के अंतरिम डिविडेंड की भी सिफारिश की है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी अपनी 29वीं वार्षिक आम बैठक के समापन के चौथे दिन शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड का पेमेंट कर सकती है।

Also read: Closing Bell: अमेरिका से आई ‘इस’ खबर ने बाजार में मचाया तहलका! Sensex 793 तो Nifty 234 अंक लुढ़का

कैसी रही TCS के शेयर की चाल

शुक्रवार को BSE पर, TCS के शेयर में मामूली तेजी देखी गई। यह 0.45 फीसदी चढ़कर 4000.30 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - April 12, 2024 | 3:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement