facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TCS Q4 Results: टीसीएस का लाभ 14.8 फीसदी बढ़ा

Advertisement

कंपनी का प्रदर्शन राजस्व वृद्धि के मोर्चे पर ब्लूमबर्ग के अनुमान से कमजोर रहा लेकिन मुनाफे के मोर्चे पर उसका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक रहा

Last Updated- April 12, 2023 | 11:12 PM IST
TCS
Creative Commons license

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के वित्तीय प्रदर्शन को वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में प्रमुख कारोबारी क्षेत्र उत्तरी अमेरिका में सुधार की सुस्त रफ्तार का झटका लगा। कंपनी के प्रबंधन ने कहा कि उन्हें इस क्षेत्र में कारोबार पटरी पर लौटने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

कंपनी का शुद्ध लाभ 31 मार्च 2023 को समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 14.8 फीसदी बढ़कर 11,392 करोड़ रुपये हो गया। जबकि तिमाही आधार पर इसमें 5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व 16.9 फीसदी बढ़कर 59,162 करोड़ रुपये हो गया।

क्रमिक आधार पर राजस्व में स्थिर मुद्रा आधार पर महज 0.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। तिमाही के दौरान क्रमिक आधार पर राजस्व की रफ्तार पिछली 11 तिमाहियों में सबसे कम रही।

चौथी तिमाही में कंपनी प्रदर्शन राजस्व वृद्धि के मोर्चे पर ब्लूमबर्ग के अनुमान से कमजोर रहा लेकिन मुनाफे के मोर्चे पर उसका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक रहा। ब्लूमबर्ग ने 59,410 करोड़ रुपये के राजस्व का अनुमान जाहिर किया था। टीसीएस ने 11,533 करोड़ रुपये के मुनाफे के साथ अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया।

कंपनी ने एक बयान में कहा है कि के कृतिवासन 1 जून से मुख्य कार्याधिकारी एवं प्रबंध निदेशक का पदभार औपचारिक रूप से संभाल लेंगे। वह राजेश गोपीनाथ का स्थान लेंगे। कृतिवासन को 16 मार्च के मध्य में सीईओ एवं प्रबंध निदेशक पद के लिए नामित किया गया था।

Advertisement
First Published - April 12, 2023 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement