facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TCS Q4 Results Today: आईटी कंपनी आज पेश करेगी मार्च तिमाही के नतीजे, सुस्ती या उछाल? जानें क्या हैं उम्मीदें

Advertisement

बिज़नेस स्टैंडर्ड द्वारा ट्रैक किए गए एनालिस्ट्स का अनुमान है कि टीसीएस (TCS) का मार्च तिमाही में रेवेन्यू 1.51% घटकर ₹63,009.75 करोड़ रह सकता है।

Last Updated- April 10, 2025 | 9:33 AM IST
TCS

TCS Q4 Results Today: देश की प्रमुख आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4 FY25) के नतीजे आज यानी 10 अप्रैल को जारी होंगे। एनालिस्ट्स का मानना है कि इस तिमाही में TCS का प्रदर्शन सीमित रह सकता है। इसकी वजह सुस्ती और कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स में धीमापन है।

टीसीएस संभावित राजस्व और मुनाफा

बिज़नेस स्टैंडर्ड द्वारा ट्रैक किए गए एनालिस्ट्स का अनुमान है कि टीसीएस (TCS) का मार्च तिमाही में रेवेन्यू 1.51% घटकर ₹63,009.75 करोड़ रह सकता है। BSNL प्रोजेक्ट के धीमे पड़ने को प्रमुख कारण माना जा रहा है, हालांकि विकसित बाजारों (Developed Markets) में सुधार से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं, नेट प्रॉफिट में 1.31% की तिमाही वृद्धि संभव है, जो ₹12,541.9 करोड़ तक पहुंच सकता है।

पिछली तिमाही की तुलना

टीसीएस का Q3 FY24 में नेट प्रॉफिट ₹12,380 करोड़ था। वही राजस्व ₹63,973 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 5.6% की वृद्धि और तिमाही आधार पर 0.4% की गिरावट थी।

प्रमुख जोखिम

विश्लेषकों की नज़र कुछ अहम बिंदुओं पर रहेगी:

अमेरिकी बाजार की दिशा

विकसित देशों में प्रोजेक्ट्स की प्रगति

संभावित टैरिफ इम्पैक्ट्स

किसी भी प्रोजेक्ट की रद्दीकरण या देरी

TCS Q4 Results पर ब्रोकरेज हाउसेज़ की राय

HSBC

अनुमान: राजस्व ₹61,237 करोड़ (QoQ +2.1%)

शुद्ध लाभ: ₹12,434 करोड़ (QoQ +2%)

मार्जिन में मामूली सुधार की उम्मीद, लेकिन निवेश और प्रमोशंस से कुछ दबाव रह सकता है।

कोटक सिक्योरिटीज

अनुमान: राजस्व ₹64,963.9 करोड़ (QoQ +1.5%)

शुद्ध लाभ ₹12,663.6 करोड़ (QoQ +2.3%, YoY +1.6%)

BSNL से $30 मिलियन का राजस्व नुकसान।

डील वॉल्यूम $11 बिलियन रहने की उम्मीद, जो पिछले साल के $13.2 बिलियन से कम है।

नुवामा इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज

अनुमान: CC रेवेन्यू में QoQ 0.2% की गिरावट

USD रेवेन्यू में 1% गिरावट संभव

अनुमानित राजस्व ₹61,237 करोड़ (QoQ +0.9%)

मार्जिन स्थिर रहने की उम्मीद

Advertisement
First Published - April 10, 2025 | 9:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement