facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TCS Q4FY26 Results: मुनाफा 12.22% बढ़कर ₹13,718 करोड़, ₹31 के डिविडेंड का तोहफा

Advertisement

TCS का ऑपरेशन से रेवेन्यू 9.64 फीसदी बढ़कर 70,698 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 64,479 करोड़ रुपये था

Last Updated- April 09, 2026 | 4:54 PM IST
TCS

TCS Q4FY26 Results: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। Q4FY26 में कंपनी का मुनाफा 12.22 फीसदी बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये हो गया। मुनाफे के साथ ही साथ कंपनी के रेवेन्यू में भी लगभग 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को 31 रुपये के फाइनल डिविडेंड का तोहफा भी दिया है।

TCS का मुनाफा 12.22% बढ़ा

शेयर बाजार को दी सूचना में आईटी दिग्गज ने बताया कि जनवरी–मार्च तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 12.22 फीसदी बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। एक साल पहले की समान अवधि यानी Q4FY25 में यह 12,224 करोड़ रुपये था। वहीं, तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 28.72 फीसदी बढ़ा है। दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 10,657 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था।

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए, कंपनी का नेट प्रॉफिट 1.35 फीसदी बढ़कर 49,210 करोड़ हो गया, जो FY25 में 48,553 करोड़ रुपये था।

Also Read: लॉन्ग-ड्यूरेशन फंड में गिरावट: बढ़ती यील्ड्स से झटका, अब बेचें या होल्ड करें?

TCS का रेवेन्यू 9.64% बढ़ा

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, TCS का ऑपरेशन से रेवेन्यू 9.64 फीसदी बढ़कर 70,698 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 64,479 करोड़ रुपये था। वहीं, पूरे वित्त वर्ष (FY26) के लिए यह आंकड़ा 4.58 फीसदी बढ़कर 2.67 लाख करोड़ रुपये हो गया।

₹31 के डिविडेंड का तोहफा

कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए 31 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का प्रस्ताव रखा है, जो सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। पूरे वर्ष के दौरान डिविडेंड के रूप में कुल शेयरधारक भुगतान 39,571 करोड़ रुपये रहा।

मेगा डील्स से ग्रोथ को सहारा- कृतिवासन

TCS के सीईओ और एमडी के. कृतिवासन ने कहा, “हमें लगातार तीसरी तिमाही में क्रमिक वृद्धि (sequential growth) दर्ज करने की खुशी है, जिसे तीन बड़े सौदों (mega deals) और 12 बिलियन डॉलर के TCV का समर्थन मिला। यह हमारी पांच स्तंभ रणनीति और सेवाओं में AI-आधारित (AI-led) पोजिशनिंग की मजबूती को दर्शाता है। यह भी उत्साहजनक है कि यह बढ़त प्रमुख बाजारों और अधिकांश उद्योगों में व्यापक रूप से देखने को मिली। हालांकि मैक्रो-इकोनॉमिक चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं, लेकिन हम तकनीकी निवेशों में ग्राहकों के मजबूत विश्वास को देख रहे हैं, जो हमें आने वाले अवसरों के लिए अच्छी स्थिति में रखता है।”

गुरुवार को कंपनी का शेयर BSE पर, 1.09 फीसदी बढ़कर 2,587.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए, जबकि बेंचमार्क इंडेक्स में 1.20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - April 9, 2026 | 4:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement