facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आयरलैंड के सामाजिक सुरक्षा विभाग संग टीसीएस का करार

Advertisement

टीसीएस निर्बाध नामांकन, रिकॉर्ड प्रबंधन और नकदी हस्तांतरण प्रणाली के लिए टीसीएस बीएएनसीएस प्लेटफॉर्म और परिवेश का उपयोग करेगी।

Last Updated- October 29, 2024 | 10:51 PM IST
TCS

सूचना प्रौद्योगिकी (IT) सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने आज घोषणा की कि उसने आयरलैंड के नए ऑटो एनरोलमेंट रिटायरमेंट सेविंग स्कीम को लागू करने और समर्थन करने के लिए आयरलैंड के सामाजिक सुरक्षा विभाग के साथ 15 वर्षों का करार किया है। इस स्कीम को माय फ्यूचर फंड के नाम से जाना जाता है।

इस पहल से आयरलैंड के करीब 8 लाख श्रमिकों के स्वचालित नामांकन के लिए पूरी तरह डिजिटल सेवा मिलेगी। हालांकि, सौदे की वित्तीय जानकारी नहीं दी गई है मगर ऐसे दीर्घावधि सौदे बड़ी सौदों के अंतर्गत आते हैं।

टीसीएस निर्बाध नामांकन, रिकॉर्ड प्रबंधन और नकदी हस्तांतरण प्रणाली के लिए टीसीएस बीएएनसीएस प्लेटफॉर्म और परिवेश का उपयोग करेगी। सेवाएं टीसीएस के लेटरकेनी, कंपनी डोनेगल, आयरलैंड में ग्लोबल डिलीवरी सेंटर के माध्यम से दी जाएंगी।

यह परियोजना इस वर्ष की शुरुआत में आयरलैंड में स्वचालित नामांकन सेवानिवृत्ति बचत प्रणाली विधेयक के पारित होने और सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा जारी की गई एक निविदा की पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू की गई है।

आयरलैंड की सामाजिक सुरक्षा मंत्री हीदर हम्फ्रेस ने कहा, ‘मैं माय फ्यूचर फंड के लिए सेवा प्रदाता के तौर पर टीसीएस के शामिल होने का स्वागत करती हूं। टीसीएस के पास इस तरह के कार्य का काफी अनुभव है और कंपनी कई अन्य देशों में भी ऐसी सेवाएं प्रदान करती है। मैं और मेरे अधिकारी टीसीएस, राजस्व आयुक्तों और पेरोल सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के साथ कड़ी मेहनत करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि माय फ्यूचर फंड सही समय पर वितरित किया जा सके।’

टीसीएस के पास ब्रिटेन और अन्य देशों के बाजार में भी इस तरह की योजनाओं के संचालन का अनुभव है और ब्रिटेन सरकार ने 2011 में डिजिटल ऑटो एनरॉल्मेंट स्कीम शुरू करने के बाद से राष्ट्रीय रोजगार बचट ट्रस्ट (एनईएसटी) का प्रबंधन किया है। कंपनी ने एनईएसटी के लिए एक डिजिटल डिजाइन भी तैयार किया है।

Advertisement
First Published - October 29, 2024 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement