facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अगले तीन साल के दौरान ब्रिटेन में 5,000 नई नौकरियां सृजित करेगी टीसीएस

Advertisement

टीसीएस 50 से भी अधिक वर्षों से ब्रिटेन के उद्यमों की अग्रणी प्रौद्योगिकी साझेदार रही है और डिजिटल बदलावों का नेतृत्व कर रही है तथा प्रतिभा विकास को बढ़ावा दे रही है

Last Updated- October 10, 2025 | 11:04 PM IST
TCS

आईटी सेवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने आज कहा कि वह अगले तीन साल के दौरान ब्रिटेन में 5,000 नई नौकरियां सृजित करेगी। कंपनी ने लंदन में आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) एक्सपीरियंस जोन और डिजाइन स्टूडियो की भी शुरुआत की।

टीसीएस 50 से भी अधिक वर्षों से ब्रिटेन के उद्यमों की अग्रणी प्रौद्योगिकी साझेदार रही है और डिजिटल बदलावों का नेतृत्व कर रही है तथा प्रतिभा विकास को बढ़ावा दे रही है। उसने देश में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से करीब 42,000 नौकरियों का सृजन करते हुए रोजगार दिया है।

एआई एक्सपीरियंस जोन और लंदन डिजाइन स्टूडियो दूसरा सबसे बड़ा डिजाइन हब है। सितंबर में न्यूयॉर्क में भी ऐसा ही एक हब खोला गया था। कंपनी ने कहा कि ये डिजानइ हब उसकी प्रमुख पेसपोर्ट इकाई के समान हैं जो पूरे ब्रिटेन में नवाचार और ग्राहक सहयोग को बढ़ावा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

ब्रिटेन के निवेश मंत्री जैसन स्टॉकवुड ने कहा, ‘मुझे मुंबई के टीसीएस परिसर में जाकर उनके तकनीकी नवाचार को प्रत्यक्ष देखकर बहुत खुशी हुई। अब जब हम प्रधानमंत्री की भारत की ऐतिहासिक यात्रा का जश्न मना रहे हैं, हमने जुलाई में किए व्यापार समझौते का अधिकतम लाभ उठाने के लिए दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच किए गए संकल्प की पुनः पुष्टि की है। ब्रिटेन के लिए अहम निवेशक के रूप में टाटा समूह और टीसीएस जैसी उसकी कंपनियां इस मिशन के केंद्र में हैं, जो अंततः रोजगार पैदा करेंगी, लोगों के पास पैसा पहुंचाएंगी और दोनों देशों में आर्थिक विकास को रफ्तार देंगी।’

Advertisement
First Published - October 10, 2025 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement