facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tech Mahindra Q1 Results: 39 प्रतिशत घटा IT दिग्गज का नेट मुनाफा, शेयरों में आई गिरावट

Advertisement

Tech Mahindra का राजस्व तिमाही आधार पर 4.1 प्रतिशत कम होकर 13,159 करोड़ रुपये रहा

Last Updated- July 26, 2023 | 4:47 PM IST
Tech Mahindra

IT प्रमुख टेक महिंद्रा (Tech Mahindra ) ने बुधवार को बताया कि वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही यानी जून में समाप्त तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ (consolidated net profit) 38.8 प्रतिशत घटकर 692.5 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,131.6 करोड़ रुपये था।

इस बीच, जून तिमाही में दर्ज किया गया मुनाफा, पिछली तिमाही (जो 31 मार्च को समाप्त हुई) के 1,117.7 करोड़ रुपये के मुकाबले नेट प्रॉफिट 38 प्रतिशत कम था।

रेवेन्यू को नहीं मिला दम, कर्मचारियों की संख्या भी हुई कम   

परिचालन से कंपनी का राजस्व (revenue from operations ) तिमाही आधार पर (QoQ) 4.1 प्रतिशत कम होकर 13,159 करोड़ रुपये रहा। लेकिन यह सालाना आधार पर (YoY) 3.5 प्रतिशत ऊपर था।

जून तिमाही यानी 30 जून, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष-24 की पहली तिमाही में कर्मचारियों की संख्या में भी कटौती देखने को मिली। इस तिमाही के अंत में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 148,297 थी, जो मार्च तिमाही यानी वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही के कुल कर्मचारियों की संख्या से 4,103 कम पाई गई।

Tech Mahindra के अधिकारियों ने कहा- सही राह पर कंपनी

Tech Mahindra के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सीपी गुरनानी ने कहा, ‘इस तिमाही के हमारे नतीजे वैश्विक अर्थव्यवस्था और IT सेक्टर में अनिश्चितता को दर्शाते हैं। हमें विश्वास है कि हमारे पास इस अस्थायी झटके (temporary setback) से उबरने और अपने ग्राहकों और शेयरहोल्डर्स के लिए दीर्घकालिक मूल्य (long-term value) प्रदान करने के लिए सही रणनीति और सही टीम है।’

Tech Mahindra के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) रोहित आनंद ने कहा, ‘यह तिमाही हमारे लिए चुनौतीपूर्ण थी क्योंकि राजस्व वृद्धि को मजबूत प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा और इसका असर प्रॉफिटेबिलिटी पर पड़ा। हमने इन मुद्दों को संबोधित करने और जल्द सुधार लागू करने के लिए तुरंत और निर्णायक कार्रवाई की है।’

गिरे शेयर 

बुधवार को BSE पर कंपनी का शेयर मूल्य 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,144.05 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - July 26, 2023 | 4:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement