facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tech Mahindra Q1FY26 results: आईटी कंपनी का मुनाफा 34% बढ़ा, कमाए ₹13,351.2 करोड़

Advertisement

कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 30 जून, 2025 तक 1,48,517 रही। सालाना आधार पर कर्मचारियों की संख्या में 897 की वृद्धि हुई है।

Last Updated- July 16, 2025 | 6:44 PM IST
Tech Mahindra Q1FY26 results

Tech Mahindra Q1FY26 results: टेक महिंद्रा ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमही के अपने नतीजों का ऐलान किया। आईटी कंपनी का नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 33.9% बढ़कर 1,140.6 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 851.5 करोड़ रुपये रहा था।

टेक महिंद्रा का ऑपरेशन से रेवेन्यू 2.65% बढ़ा

टेक महिंद्रा ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी की कमाई (ऑपरेशन से रेवेन्यू) 2.65% बढ़कर 13,351.2 करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 13,005.5 करोड़ रुपये रही थी।

Also Read: ITC Hotels Q1 FY26 result: होटल कंपनी का मुनाफा 53% बढ़कर ₹133.71 करोड़, रेवेन्यू भी बढ़ा

कंपनी के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक मोहित जोशी ने कहा, ‘‘हमारा प्रदर्शन लगातार मजबूत हो रहा है, जो अनुशासन एवं केंद्रित रणनीति को दर्शाता है। पिछले 12 महीनों के आधार पर सौदों की संख्या 44% बढ़ी जिसे विभिन्न क्षेत्रों और भौगोलिक क्षेत्रों में व्यापक गति का समर्थन मिला।’’ कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 30 जून, 2025 तक 1,48,517 रही। सालाना आधार पर कर्मचारियों की संख्या में 897 की वृद्धि हुई है।

Advertisement
First Published - July 16, 2025 | 6:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement