facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tech Mahindra Q3 Results: IT कंपनी का मुनाफा 5 फीसदी घटा, लेकिन आय 20 फीसदी बढ़ी

Advertisement
Last Updated- January 30, 2023 | 7:51 PM IST
Tech Mahindra

सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कंपनी टेक महिंद्रा का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पांच फीसदी घटकर 1,297 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने सोमवार को कहा कि उसे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की दिसंबर तिमाही में 1,378.2 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

हालांकि कंपनी की दिसंबर तिमाही में एकीकृत परिचालन आय 20 फीसदी बढ़कर 13,734.6 फीसदी पर पहुंच गई। पिछले साल समान अवधि में उसकी आय 11,451 करोड़ रुपये थी।

टेक महिंद्रा के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सीपी गुरनानी ने कहा, ‘कठिन आर्थिक माहौल को देखते हुए वृद्धि में नरमी रहेगी। हालांकि हम अपने ग्राहकों के साथ उनकी तकनीकी जरूरतों को पहले से ही पूरा करने और विशेष रूप से डिजिटल सेवाओं के लिए नए मांग की पहचान करने के लिए काम करना जारी रखेंगे।’

Advertisement
First Published - January 30, 2023 | 7:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement