facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tech Mahindra के गुरनानी रिटायरमेंट के बाद कप्तान की जगह कोच की भूमिका में आएंगे नजर

Advertisement
Last Updated- January 19, 2023 | 12:23 PM IST
Tech Mahindra

टेक महिंद्रा के प्रमुख सी पी गुरनानी आईटी उद्योग में लंबे समय तक कप्तानी करने के बाद इस साल दिसंबर में कंपनी से सेवानिवृत्त होने पर ”कोच” के रूप में नई पारी खेलना चाहते हैं। टेक महिंद्रा की नामांकन और पारिश्रमिक समिति ने गुरनानी का कार्यकाल 19 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दिया है। इस बीच कंपनी गुरनानी के उत्तराधिकारी की तलाश पूरी करेगी।

उन्होंने उत्तराधिकार योजना के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन सूत्रों ने संकेत दिया है कि आंतरिक उम्मीदवार – जगदीश मित्रा, मनीष व्यास, लक्ष्मणन चिदंबरम इस पद के शीर्ष दावेदारों में शामिल हैं। जगदीश मित्रा इस समय मुख्य रणनीति अधिकारी और विकास प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। वह पिछले 30 वर्षों से समूह के साथ हैं।

व्यास संचार, मीडिया और मनोरंजन व्यवसाय के अध्यक्ष और नेटवर्क सर्विसेज के सीईओ के रूप में कार्यरत हैं। वह पिछले 23 वर्षों से कंपनी के साथ हैं। चिदंबरम टेक महिंद्रा अमेरिका के अध्यक्ष हैं। वह दिसंबर 2012 से कंपनी के साथ हैं।

गुरनानी ने कहा कि कंपनी के कॉरपोरेट प्रशासन नियमों के मुताबिक उत्तराधिकार योजना को समिति द्वारा अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ”मैं बहुत लंबे समय से एक ही व्यवसाय में हूं। मैं 38 साल की उम्र में सीएक्सओ बन गया और अब 65 साल की उम्र में पद छोड़ रहा हूं। मैं बस इतना कहना चाह रहा हूं कि मैं खेल में बहुत लंबे समय तक एक कप्तान रहा हूं। अब मैं कोच बन जाऊंगा। मैं अब खेलने वाला कप्तान नहीं रहूंगा।”

गुरनानी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि वह दुनिया के दूसरे पक्ष को देखना चाहेंगे और उन चीजों को आगे बढ़ाना चाहेंगे जो उनके दिल के करीब हैं।

उन्होंने कहा, ”मैं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सीईओ में से एक हूं। मुझे लगता है कि यह सही होगा कि मुझे यह देखने का मौका मिले कि दुनिया का दूसरा पक्ष कैसा दिखता है। मैं यात्रा के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। मैं उन चीजों की बात कर रहा हूं, जो मैं हमेशा जीवन में करना चाहता था।

कंपनी के लिए भी यह अच्छा है कि हमें एक नया नेतृत्व मिले।” गुरनानी ने कहा कि टेक महिंद्रा जापान और यूरोप में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना जारी रखेगी। उन्होंने कहा, ”मैं हमेशा से जापान का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। मैं जापान में और अधिक मजबूत व्यावसायिक हित कायम करना जारी रखूंगा। स्पष्ट रूप से, मुझे लगता है कि यूरोप अब एक बड़ा अवसर है।”

Advertisement
First Published - January 19, 2023 | 12:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement