facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तेलंगाना सरकार ने अदाणी ग्रुप का दान ठुकराया, स्किल यूनिवर्सिटी के लिए नहीं लेगी पैसा

Advertisement

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब अदाणी समूह के अध्यक्ष पर अमेरिकी अदालत में अभियोग लगाया गया है।

Last Updated- November 26, 2024 | 8:30 AM IST
Gautam Adani got a big shock, dropped 3 places in the Forbes Billionaires list, his wealth decreased so much in one day

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए.रेवंत रेड्डी ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार यहां स्थापित की जा रही ‘यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी’ के लिए अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी (Gautam Adani) द्वारा दिए जाने वाले 100 करोड़ रुपये के दान को स्वीकार नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब अदाणी समूह के अध्यक्ष पर अमेरिकी अदालत में अभियोग लगाया गया है। राज्य सरकार के विशेष मुख्य सचिव (उद्योग) जयेश रंजन ने अदाणी फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति अदाणी को लिखे पत्र में कहा कि उन्हें ‘मुख्यमंत्री द्वारा वर्तमान परिस्थितियों और उत्पन्न विवादों के मद्देनजर धन हस्तांतरण प्राप्त न करने का निर्देश दिया गया है।’

अधिकारी ने कौशल विश्वविद्यालय के लिए 100 करोड़ रुपये का दान देने संबंधी घोषणा के लिए प्रीति अदाणी का धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने अब तक किसी भी दानदाता से धन का भौतिक हस्तांतरण करने के लिए नहीं कहा है क्योंकि विश्वविद्यालय को धारा 80 जी के तहत आयकर छूट नहीं मिली है। विश्वविद्यालय को हालांकि हाल ही में आयकर छूट का आदेश मिल गया है।

रेड्डी ने हैदराबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि कांग्रेस सरकार अदाणी समूह पर लगे आरोपों के बीच खुद को किसी भी अनचाहे विवाद में शामिल नहीं होने देना चाहती है।

Advertisement
First Published - November 26, 2024 | 8:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement