facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TRAI के स्पेक्ट्रम सुझावों पर टेलीकॉम कंपनियों की आपत्ति, सैटेलाइट सेवाओं को बताया सीधी प्रतिस्पर्धा

Advertisement

ट्राई के मुताबिक, स्थलीय और सैटेलाइट के बीच क्षमता अनुपात 60:1 से 250:1 तक है और यह काफी हद तक स्थलीय के पक्ष में है।

Last Updated- May 19, 2025 | 11:36 PM IST
telecom

सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के सदस्यों के बीच प्रसारित एक मसौदे पर दूरसंचार कंपनियां चर्चा कर रही है। ये भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के उस मौलिक तर्क को चुनौती देने की योजना बना रहा है, जिसमें कहा गया है कि सैटेलाइट और स्थलीय ब्रॉडबैंड प्रतिस्पर्धी सेवाएं नहीं हैं बल्कि एक दूसरे के पूरक हैं। नतीजतन, इन दोनों के लिए समान अवसर की जरूरत नहीं है।

यह निष्कर्ष कुछ दिन पहले ही जारी की गई दूरसंचार विभाग को सैटेलाइट सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम के मूल्य निर्धारण पर ट्राई की सिफारिश का हिस्सा था। ट्राई के मुताबिक, स्थलीय और सैटेलाइट के बीच क्षमता अनुपात 60:1 से 250:1 तक है और यह काफी हद तक स्थलीय के पक्ष में है। सीओएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि सदस्यों के बीच मसौदा पत्र प्रसारित किया जा रहा है, लेकिन जब तक आम सहमति नहीं बन जाती तब तक वह कुछ भी बताने में असमर्थ हैं।

हालांकि, दूरसंचार कंपनियों ने ट्राई की दलील खारिज कर दी है और वे दूरसंचार विभाग को नियामक की सिफारिश पर अपने जवाब में इस पर सवाल उठाने की योजना बना रही है।

दूरसंचार कंपनियों में से एक के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘नियामक ने अपनी गणना में सैटेलाइट कंपनियों द्वारा पैदा की जारी विशाल बैंडविथ क्षमता को कम तर आंका है, जो कि अधिकतर स्थलीय ऑपरेटरों से कहीं ज्यादा होगी। नतीजतन, वे आक्रामक तरीके से प्रतिस्पर्धा करेंगे और स्थलीय ऑपरेटरों के लिए प्रतिस्पर्धा संतुलन में अड़चन डालेंगे। इसलिए, वे पूरी तरह प्रतिस्पर्धी ही हैं।’

उन्होंने दावा किया कि परामर्श पत्र में दूरसंचार कंपनियों ने सैटेलाइट क्षमता का पूरा विश्लेषण बताया था, लेकिन ट्राई ने सैटेलाइट क्षमता को काफी कम आंका है। इसके अलावा इसने उन दूरसंचार कंपनियों से भी कुछ नहीं पूछा जो अपनी क्षमता पर सैटेलाइट सेवाएं चला रही हैं। मगर नियामक ने स्पेक्ट्रम मूल्य निर्धारण में समान अवसर सुनिश्चित करने की आवश्यकता को अस्वीकार कर दिया।

Advertisement
First Published - May 19, 2025 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement