facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अवांछित SMS रोकने का इंतजाम करें टेलीकॉम कंपनियां: TRAI

Advertisement

ट्राई ने कहा, ‘कई बार यूटीएम फर्जी लिंक और टेलीफोन नंबर वाले संदेश भेजकर ग्राहकों को अपनी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के लिए फंसाते हैं।’

Last Updated- June 13, 2023 | 10:59 PM IST
spam calls

दूरसंचार नियामक ट्राई (Trai)) ने वाणिज्यिक संदेश के लिए गैर-पंजीकृत फर्मों का पता लगाने और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए सभी दूरसंचार कंपनियों को कृत्रिम मेधा (AI) और मशीन लर्निंग पर आधारित प्रणाली लगाने का निर्देश दिया है।

ट्राई ने मंगलवार को कहा कि दूरसंचार कंपनियों को इन निर्देशों का पालन करने और उठाए गए कदमों के बारे में 30 दिन के भीतर सूचित करने को भी कहा गया है।

वाणिज्यिक संदेश भेजने के लिए दूरसंचार कंपनियों के पास पंजीकरण नहीं कराने वाली इकाइयों पर लगाम कसने के लिए एआई और मशीन लर्निंग पर आधारित यूसीसी पहचान प्रणाली लगानी होगी।

यूसीसी का आशय अनचाहे वाणिज्यिक संचार से है। ट्राई के मुताबिक, वाणिज्यिक संचार भेजने के लिए 10 अंक के मोबाइल नंबर का उपयोग करने वाली इकाइयां गैर-पंजीकृत टेलीमार्केटर्स (यूटीएम) कही जाती हैं। हालांकि, तंग करने वाले अनचाहे संदेशों पर लगाम के लिए उठाए गए कुछ कदमों से पंजीकृत टेली-मार्केटिंग कंपनियों के खिलाफ शिकायतों में कमी आई है लेकिन यूटीएम के खिलाफ अब भी यूसीसी से जुड़ी शिकायतें लगातार आ रही हैं।

ट्राई ने कहा, ‘कई बार यूटीएम फर्जी लिंक और टेलीफोन नंबर वाले संदेश भेजकर ग्राहकों को अपनी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के लिए फंसाते हैं।’

Advertisement
First Published - June 13, 2023 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement