facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नए चेयरमैन की नियुक्ति के बाद टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI जारी करेगा सिफारिशें

Advertisement

ट्राई प्रमुख का पद सितंबर में पी डी वाघेला का कार्यकाल समाप्त होने के बाद एक अक्टूबर से रिक्त है।

Last Updated- November 20, 2023 | 10:00 PM IST
TRAI issues draft to repeal regulation on dial-up, leased line internet access service

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन के तौर-तरीके और अन्य लंबित मामलों पर अपनी सिफारिशें नियमित चेयरमैन की नियुक्ति के बाद जारी करेगा। एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी है।

ट्राई प्रमुख का पद सितंबर में पी डी वाघेला का कार्यकाल समाप्त होने के बाद एक अक्टूबर से रिक्त है। फिलहाल ट्राई की सदस्य मीनाक्षी गुप्ता के पास इसके चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार है।

ट्राई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘ट्राई चेयरपर्सन सिफारिश पर फैसला लेंगे। हम सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन पर सिफारिशों के साथ लगभग तैयार हैं लेकिन अंतिम फैसला चेयरपर्सन द्वारा लिया जाएगा।’

विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रक्रिया समय पर पूरी कर ली गई है और नए चेयरमैन की नियुक्ति के संबंध में केवल उच्चस्तर पर फैसले का इंतजार है। दूरसंचार विभाग ने भारती समूह समर्थित वनवेब और जियो सैटेलाइट कम्युनिकेशंस को इंटरनेट सेवा प्रदाता और जीएमपीसीएस लाइसेंस प्रदान किया है। भाषा

Advertisement
First Published - November 20, 2023 | 10:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement