facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नेट न्यूट्रैलिटी के उल्लंघन के आरोपों पर एयरटेल की सफाई, कहा: नियमों के तहत काम कर रहे हैं हम

Advertisement

भारती एयरटेल ने नेट न्यूट्रैलिटी के उल्लंघन के आरोपों को खारिज करते हुए सरकार के समक्ष अपने 'प्रायोरिटी पोस्टपेड प्लान' को नियमों के अनुकूल बताया है

Last Updated- May 26, 2026 | 10:32 PM IST
Airtel
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारती एयरटेल ने दूरसंचार विभाग के समक्ष अपनी प्रायोरिटी पोस्टपेड सर्विस प्लान का बचाव किया है। कंपनी पर आरोप लगे थे कि वह ‘नेट न्यूट्रैलिटी’ के नियमों का उल्लंघन कर रही है। इसके जवाब में कंपनी ने कहा कि यह सेवा दूरसंचार नियामक और सरकार की ओर से जारी सभी नियमों का पूरी तरह से पालन करती है। सुनील मित्तल के प्रवर्तित इस कंपनी ने अधिकारियों के साथ अपने नेटवर्क का लाइव डेटा शेयर करने और सेवा की गुणवत्ता से जुड़े मानकों के प्रति जवाबदेह रहने की भी पेशकश की है।

संचार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने सरकार को बताया है, ‘एयरटेल का सिस्टम ट्राई और दूरसंचार विभाग के सभी नियमों का पूरी तरह से पालन करता है। यह कंटेंट के मामले में पूरी तरह से निष्पक्ष है और इसमें किसी भी तरह की ब्लॉकिंग, थ्रॉटलिंग, किसी को खास तरजीह देना या जीरो-रेटिंग जैसी कोई बात शामिल नहीं है।’

पिछले सप्ताह हुई एक बैठक के बाद अधिकारियों द्वारा सरकार के साथ साझा किए गए नोट में कहा गया है, ‘कंपनी ने सेवा की गुणवत्ता के मानकों के प्रति जवाबदेह होने और नियामकों के साथ मिलकर ऐसे सुरक्षा उपाय तय करने के लिए अपनी तत्परता दोहराई है, जो उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए नवाचार को बढ़ावा दें। एयरटेल, ‘प्रायोरिटी पोस्टपेड’ के सकारात्मक असर को पूरी पारदर्शिता के साथ बताने के लिए अधिकारियों के साथ लाइव नेटवर्क डेटा साझा करने के लिए भी पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।’

एयरटेल ने पिछले सप्ताह अपने सभी पोस्टपेड ग्राहकों को ‘प्रायोरिटी प्लान’ में अपग्रेड कर दिया था। कंपनी ने यह तर्क दिया कि इस सेवा से उसके प्रीपेड ग्राहकों के अनुभव में कोई रुकावट या गिरावट नहीं आई। देश में उसके कुल 36.8 करोड़ ग्राहकों में इन प्रीपेड उपयोगकर्ताओं की बड़ी भागीदारी है।

Advertisement
First Published - May 26, 2026 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement